फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan exposed on Kashmir issue, Iran maintained silence

kashmir Issues: कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश, ईरान ने बरती खामोशी

Wed, 24 Apr 2024 04:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2024 04:59 AM IST
सार

पाकिस्तान और ईरान ने जनवरी में एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे। ऐसे में रायसी की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की कवायद के रूप में देखी जा रही।

विज्ञापन
Pakistan exposed on Kashmir issue, Iran maintained silence
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई

विस्तार

कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने दावा किया कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख का समर्थन किया है। इसके लिए शरीफ ने रायसी का धन्यवाद किया, जबकि मीडिया के साथ अपने बातचीत के दौरान रायसी ने एक बार भी कश्मीर का नाम नहीं लिया व खामोशी बरती। राष्ट्रपति रायसी ने कश्मीर का उल्लेख करने से परहेज किया और इसके बजाय विशेष रूप से फलस्तीन में उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वालों के लिए ईरान के समर्थन की बात की। इस बीच, रायसी  से पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी मुलाकात की है।  

विज्ञापन


द्विपक्षीय संबंध सुधारने की कवायद
पाकिस्तान और ईरान ने जनवरी में एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे। ऐसे में रायसी की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की कवायद के रूप में देखी जा रही। पहले तेहरान ने पाकिस्तान में ईरान विरोधी समूह के खिलाफ हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में कथित आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी कर ईरान को जवाब दिया था। दोनों देशों ने अतीत में एक-दूसरे पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


8 समझौते पर हुए हस्ताक्षर
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार रायसी और शरीफ की मौजूदगी में ईरानी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आठ समझौते पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति रायसी और प्रधान मंत्री शरीफ आतंकवाद को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर भी सहमत हुए। दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच व्यापार और संचार संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा की। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रायसी ने कहा कि ईरान और पाकिस्तान द्विपक्षीय व्यापार को 10 अरब डॉलर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed