फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan EX Prime minister Imran says ‘Jail Bharo Tehreek’ to commence from Feb 22

Pakistan: पाकिस्तान सरकार को इमरान खान की चेतावनी, बोले- 22 फरवरी से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

Sat, 18 Feb 2023 09:39 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Feb 2023 09:39 AM IST
सार

टीवी पर अपने संबोधन के दौरान इमरान ने कहा, 'अल्लाह ने चाहा तो मैं अपनी 'जेल भरो तहरीक' की घोषणा कर रहा हूं। मैं आज अपनी पूरी पार्टी को तैयारी करने के लिए कह रहा हूं।' पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के दूसरों शहरों से पहले ये आंदोलन लाहौर में होगा। 

विज्ञापन
pakistan EX Prime minister Imran says ‘Jail Bharo Tehreek’ to commence from Feb 22
इमरान खान, पूर्व पीएम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान ने 22 फरवरी से जेल भरो आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने इसका एलान किया। इसकी शुरुआत लाहौर से होगी। टीवी पर अपने संबोधन के दौरान इमरान ने कहा, 'अल्लाह ने चाहा तो मैं अपनी 'जेल भरो तहरीक' की घोषणा कर रहा हूं। मैं आज अपनी पूरी पार्टी को तैयारी करने के लिए कह रहा हूं।' पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के दूसरों शहरों से पहले ये आंदोलन लाहौर में होगा। 
विज्ञापन


इमरान ने और क्या कहा? 
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'डर को पीछे छोड़कर पूरे देश को इसके लिए आगे आना चाहिए।' उन्होंने अपने समर्थकों को लाहौर स्थित घर के बाहर जुटने के लिए भी शु्क्रिया कहा। वह भी तब जब इमरान पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी। इमरान ने आगे कहा, 'युद्ध-भूकंप किसी देश को नष्ट नहीं करते हैं, लेकिन अन्याय करता है। आज महंगाई, बेरोजगारी ने देश की कमर तोड़ रखी है। एक किलोग्राम घी 600 अरब किलो पहुंच गया है। सरकार इसका इलाज नहीं कर रही है। ये ठीक उसी तरह हुआ जैसे कैंसर का इलाज डिस्प्रिन देकर किया जाता है। आज पाकिस्तान उसी जगह खड़ा है, जहां श्रीलंका था। पाकिस्तान और अधिक अराजकता में डूब रहा है और हालात नाजुक हो चुकी है।'
विज्ञापन


90 दिन में चुनाव नहीं हुए तो कार्यवाहक सरकार अवैध होगी
इमरान ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में चुनावों में देरी करने की पूरी कोशिश कर रही है। बावजूद इसके की दोनों जगह प्रांतीय विधानसभाएं भंग कर दी गई हैं। इमरान बोले, 'हमने संविधान को ध्यान में रखते हुए विधानसभाओं को भंग कर दिया। अगर 90 दिन के अंदर चुनाव नहीं हुए तो 91 वें दिन कार्यवाहक सरकार अवैध होगी और वे संविधान के अनुच्छेद 6 का उल्लंघन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का चुनाव आयोग संविधान के अनुसार काम नहीं कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त अदालत में बहाने बना रहा है। इमरान ने कहा, 'वे (सरकार) हर संस्थान पर दबाव बना रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि अगर चुनाव हो गए तो वे हार जाएंगे। वे संविधान का उल्लंघन करना चाहते हैं या कराची जैसी स्थिति बनाना चाहते हैं जहां वे चुनाव में देरी करते रहे और अंत में एक तारीख दी ताकि तैयारी के लिए कोई समय न हो। उन्हें लगता है कि कम मतदान से उन्हें धांधली में मदद मिलेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed