फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Elections: PTI Says It Will Form Govt in Centre, Know about big names for won and lose

Pakistan Elections: चुनाव परिणामों में पीटीआई को बढ़त, जानें पाकिस्तान के बड़े चेहरों में कौन जीता-हारा?

Fri, 09 Feb 2024 04:24 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Feb 2024 04:24 PM IST
सार

Pakistan Elections: अब तक के चुनाव परिणामों में पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 24 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं पीएमएल-एन और पीपीपी के उम्मीदवार 18-18 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान में बहुमत हासिल करने के लिए पार्टियों को 134 सीटों की जरूरत है। कुल 5,121 उम्मीदवार पंजीकृत 167 राजनीतिक दलों या स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Pakistan Elections: PTI Says It Will Form Govt in Centre, Know about big names for won and lose
नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पड़ोसी देश पाकिस्तान में आम चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और पाबंदियों के बीच हुई चुनाव के परिणामों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई। अब तक के नतीजों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन से लड़ रहे उम्मीवार आगे चल रहे हैं। अब तक के चुनाव परिणामों में पाकिस्तान की राजनीति के कई बड़े चेहरों ने जीत हासिल की है जबकि कुछ बड़ नामों को हार का भी सामना करना पड़ा है। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन की उम्मीदवार मरियम नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ और हमजा शरीफ नेशनल असेंबली के लिए चुन लिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बिलावल भुट्टो जरदारी और खुर्शीद शाह जैसे बड़े नाम भी चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन

पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 24 सीटों पर आगे चल रहे

अब तक के चुनाव परिणामों में पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 24 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं पीएमएल-एन और पीपीपी के उम्मीदवार 18-18 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान में बहुमत हासिल करने के लिए पार्टियों को 134 सीटों की जरूरत है। कुल 5,121 उम्मीदवार पंजीकृत 167 राजनीतिक दलों या स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में हैं। चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियां देखें तो पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) तो बिलावल भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) हैं। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिह्न को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है। इस वजह से पीटीआई के उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

इमरान की पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने शुक्रवार को आम चुनावों में जीत का दावा किया और आरोप लगाया कि नतीजों में धांधली करने के लिए नतीजों में देरी की जा रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने एक बयान में पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ से हार स्वीकार करने के लिए कहा, जो प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। पीएमएल-एन ने हालांकि इस मांग को खारिज कर दिया और दावा किया कि वह गुरुवार को होने वाले चुनाव में जीत दर्ज कर रही है। धांधली, छिटपुट हिंसा और देशव्यापी मोबाइल फोन बंद होने के आरोपों के बीच गुरुवार को हुए आम चुनाव के बाद भी पाकिस्तान में वोटों की गिनती जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं पाकिस्तान के आम चुनावों में अब तक परिणामों में किस पार्टी का कौन सा चर्चित चेहरा जीता और हारा?

1. बिलावल भुट्टो जरदारी- जीते
पीपीपी के बिलावल भुट्टो जरदारी नेशनल असमेंबली के सीट नंबर एनए 154 पर 131217 वोटों से जीत दर्ज की है।
2. नवीज शरीफ- जीते
पीएमएल-एन के नेता और प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार नवाज शरीफ ने सीट नंबर एनए 130 पर 171024 वोटों से जीत दर्ज की है।
3. मरियम नवाज शरीफ- जीतीं
नवाज शरीफ की बेटी पीएमएलएन की मरियम नवाज शरीफ सीट नंबर-119 से 83855 सीटों से जीत गई हैँ। 
4. शहबाज शरीफ- जीते
पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ 63951 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
5. फजल उर-रहमान- हारे
JUI-F चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान खैबर पख्तूनख्वा की डेरा इस्माइल खान (NA-44) सीट से हार गए हैं। इस सीट से PTI समर्थक अली अमीन गंडापुर ने जीत दर्ज की। दोनों के बीच 33,109 वोटों का अंतर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed