फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan election news updates pti omar ayub khan on imran khan bushra bibi ill health shehbaz sharif pmln ppp

Pakistan: 'यह बेहद खतरनाक', बुशरा बीबी को जहर दिए जाने की चर्चाओं पर बोले पीटीआई के पीएम पद के उम्मीदवार

Sat, 17 Feb 2024 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

पीटीआई पार्टी की तरफ से पीएम पद के उम्मीदवार उमर अयूब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि 'बुशरा बीबी की बिगड़ती हालत की बात बेहद चिंताजनक है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।'

विज्ञापन
pakistan election news updates pti omar ayub khan on imran khan bushra bibi ill health shehbaz sharif pmln ppp
इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तोशाखाना मामले में सजा काट रहीं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की तबीयत खराब है। बुशरा बीबी की प्रवक्ता मशाल यूसुफजई ने आरोप लगाया है कि बुशरा बीबी को खाने में एसिड जैसी चीज मिलाकर दी जा रही है, उसकी वजह से उनके पीट में दर्द है और उनकी तबीयत खराब हो रही है। पीटीआई ने इन खबरों पर नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि अगर बुशरा बीबी की जान को कोई खतरा हुआ तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। बुशरा बीबी इमरान खान के आवास बनिगाला में ही हिरासत में कैद हैं। 
विज्ञापन


पीटीआई पार्टी की तरफ से पीएम पद के उम्मीदवार उमर अयूब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि 'बुशरा बीबी की बिगड़ती हालत की बात बेहद चिंताजनक है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अडियाला जेल अथॉरिटी और सरकार इसके लिए जिम्मेदार होंगी।'
विज्ञापन

रावलपिंडी के कमिश्नर ने चुनाव में धांधली स्वीकारी, पद से दिया इस्तीफा 
पाकिस्तान के आम चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्टा ने बड़ा खुलासा लिया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उनकी निगरानी ने चुनाव में धांधली हुई है। लियाकत अली ने शनिवार को चुनाव में धांधली के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमिश्नर ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान लियाकत ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने रावलपिंडी डिवीजन के लोगों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने माना कि रावलपिंडी डिवीजन में धांधली हुई। उन्होंने दावा किया कि चुनाव अधिकारियों ने हारे हुए लोगों को 50,000 वोटों के अंतर से विजेता बना दिया। 

हालांकि, पंजाब सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी के चुनाव में धांधली के आरोपों को खारिज कर दिया है। प्रांत के कार्यवाहक सूचना मंत्री अमीर मीर ने कहा कि चुनाव की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए यह आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हम कमिश्नर के आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed