फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Doctors Arrested for Protesting Lack of COVID-19 Protective Equipment

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों को पाकिस्तान में किया गया गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 11:00 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 07 Apr 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Doctors Arrested for Protesting Lack of COVID-19 Protective Equipment
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सोमवार को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने रक्षात्मक उपकरणों की अनुपलब्धता के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ चिकित्सकों ने काम के बहिष्कार की धमकी दी।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के मरीजों को इलाज कर रहे 13 डॉक्टरों के इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाए जाने के बाद युवा डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों की मांग थी कि अस्पतालों में रक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। क्वेटा के पुलिस प्रमुख अब्दुल रज्जाक चीमा ने इस बात की पुष्टि की कि प्रदर्शन के हिंसक रुख अख्तियार करने के बाद कुछ डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने हालांकि हिरासत में लिए गए स्वास्थ्यकर्मियों की सटीक संख्या नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाददाता सम्मेलन में यंग डॉक्टर्स एसोसिएशन, बलोचिस्तान के अध्यक्ष यासिर अचकजई ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने चिकित्साकर्मियों के लिए रक्षात्मक उपकरणों की मांग को लेकर क्वेटा में सिविल अस्पताल से मुख्यमंत्री सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला।

अचकजई ने कहा कि पुलिस ने हम पर लाठी चार्ज किया और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने युवा डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में सेवाओं का बहिष्कार किए जाने की भी घोषणा की। अचकजई ने कहा कि पुलिस की ज्यादती के बाद हमने हमारी सभी सेवाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है।

बलोचिस्तान में कोरोना वायरस के अबतक 192 मामले सामने आए हैं। अचकजईअ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रक्षात्मक उपकरण अगर तत्काल उपलब्ध नहीं कराए गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण अबतक 52 लोगों की जान जा चुकी है।


तब्लीगी जमात के 300 संक्रमित
पाकिस्तान में सिंध के बाद अब कोरोना का केंद्र पंजाब प्रांत बन चुका है। जहां रविवार तक तब्लीगी जमात के 300 से अधिक सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 184 नए मामले भी सामने आए। देश में अब तक कुल 3660 संक्रमित हैं, 52 लोगों की मौत हो चुकी है और 259 लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed