फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court will verdict against terrorist Hafiz Saeed on February 8 in Terror funding case

टेरर फंडिंग मामला: आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ पाक अदालत आठ फरवरी को सुनाएगी फैसला

Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistan court will verdict against terrorist Hafiz Saeed on February 8 in Terror funding case
आतंकी हाफिज सईद (फाइल फोटो)

मुंबई हमले के मास्टर माइंड आतंकवादी हाफिद सईद के खिलाफ पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) आठ फरवरी को फैसला सुनाएगी। अदालत हाफिज सईद के खिलाफ आतंक वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) मामले में फैसला सुनाएगी। आतंकवाद निरोधक अदालत के जज अरशद हुसैन भुट्टे ने जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिद सईद पर शनिवार को छह घंटे तक चली बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। 

विज्ञापन
 

इससे पहले हाफिज सईद ने मंगलवार को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में आखिरकार अपना बयान दर्ज कराया। अपने बयान में सईद ने कहा कि जमात-उद-दावा प्रमुख के रूप में उसके खिलाफ टेरर फंडिंग के दो मामले हैं इनमें वह दोषी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने सईद और उसके गुर्गों के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में टेरर फंडिंग के आरोप में 23 एफआईआर दर्ज की थीं और 17 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसे लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया है।

सईद के नेतृत्व वाला जमात उद दावा को लश्कर-ए-तैयबा से ही जुड़ा अग्रणी संगठन माना जाता है। लश्कर-ए-तैयबा 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें छह अमेरिकी सहित 166 लोग मारे गए थे। 10 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में उसके खिलाफ टेरर फंडिंग के आरोपों के संबंध में एक प्रश्नावली सौंपी गई थी।


अदालत के एक अधिकारी ने बंद कक्ष में हुई सुनवाई के बाद बताया कि आतंकवाद रोधी अदालत लाहौर द्वारा आतंकवाद संबंधी वित्तीय मदद के आरोपों को लेकर सौंपी गई प्रश्नवाली का सईद ने मंगलवार को जवाब दिया और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया। उसने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed