फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan court nullifies converted minor Hindu girl mehak kumari marriage in Sindh province

पाकिस्तानी अदालत ने नाबालिग हिंदू लड़की महक की शादी को अमान्य करार दिया

Wed, 19 Feb 2020 08:03 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2020 08:03 PM IST
सार

पाकिस्तानी अदालत ने हिंदू नाबालिग लड़की महक कुमारी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम शख्स से की गई शादी को अमान्य करार दे दिया है। इस्लामिक देश के किसी अदालत का यह अपनी तरह का पहला फैसला है। अदालत ने बाल विवाह करवाने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Pakistan court nullifies converted minor Hindu girl mehak kumari marriage in Sindh province
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

विस्तार

महक के पिता ने इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी और दावा किया कि अली रजा सोलंगी ने उनकी बेटी को अगवा किया और फिर जबरन शादी कर ली। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी को अगवा किया गया तो उसकी उम्र 15 साल थी। 

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलाम अली कनासरो ने फैसला सुनाया कि महक नाबालिग है, इसलिए इस शादी को माना नहीं जा सकता। हालांकि सुनवाई के दौरान दावा किया गया कि महक ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है, जिसके बाद उसने अपनी इच्छा से सोलंगी के साथ शादी की। 
विज्ञापन


जज ने सबूतों और दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि महक नाबालिग है और सिंध बाल विवाह निरोधक कानून की धारा 3 और 4 के तहत शादी के लायक नहीं थी। उन्होंने लरकाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बाल विवाह के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कक्षा नौवीं की छात्रा महक का 15 जनवरी को सिंध प्रांत के जकोबाबाद जिले से अली रजा सोलंगी नाम के शख्स ने अपहरण कर लिया था और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कर उससे शादी कर ली थी। महक के पिता के एफआईआर दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया था।


स्थानीय हिंदू और मुस्लिम नेताओं के शहर में मौजूद होने के कारण किसी भी अशांति को रोकने के लिए सुनवाई के दौरान अदालत के भीतर और आसपास भारी सुरक्षा देखी गई। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। हिंदू महिलाओं का अपहरण और धर्मांतरण सिंध प्रांत में एक प्रमुख मुद्दा रहा है, जहां अधिकांश पाकिस्तानी हिंदू रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed