{"_id":"636881b0e6dab678e711566c","slug":"pakistan-cop-gets-rs-100-million-in-account-bank-blocks-his-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तानी पुलिस अफसर के खाते में 'अज्ञात' ने भेजे 10 करोड़, खाता सील, जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तानी पुलिस अफसर के खाते में 'अज्ञात' ने भेजे 10 करोड़, खाता सील, जांच शुरू
Mon, 07 Nov 2022 09:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:25 AM IST
सार
कराची में पुलिस थाने के जांच अधिकारी आमिर गोपांग के खाते में यह राशि जमा हुई है। अपने खाते में अचानक 10 करोड़ जमा होने पर वे हैरान रह गए। गोपांग ने कहा कि मेरे खाते में कभी भी कुछ हजार रुपये से ज्यादा नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Pakistani Rupee
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कराची में एक पुलिस अधिकारी के खाते में रातों-रात करोड़पति बन गया। उसके बैंक खाते में 'अज्ञात' व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये जमा कराए। इस अधिकारी के खाते में वेतन की राशि के साथ 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा हुए हैं।
विज्ञापन
कराची में पुलिस थाने के जांच अधिकारी आमिर गोपांग के खाते में यह राशि जमा हुई है। अपने खाते में अचानक 10 करोड़ जमा होने पर वे हैरान रह गए। गोपांग ने कहा कि मेरे खाते में कभी भी कुछ हजार रुपये से ज्यादा नहीं आए हैं। इसका पता उन्हें तब चला जब बैंक से फोन आया और बताया गया कि उनके खाते में 10 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इससे पहले कि गोपांग खाते से कोई लेन-देन कर पाते बैंक ने खाता सील कर दिया और पैसे निकालने से रोकने के लिए उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया। अब बैंक के साथ कराची पुलिस भी खाते में इतनी बड़ी राशि आने की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह राशि कैसे और कहां से आई?
विज्ञापन
लाड़काना व सक्खर में भी हुई ऐसी घटनाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लाड़काना और सक्खर में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। कई पुलिस अधिकारियों के बैंक खातों में बड़ी राशि जमा हो गई थी। लाड़काना में तीन पुलिस अधिकारियों में से प्रत्येक के खाते में पांच पांच करोड़ रुपये जमा हुए थे। वहीं, सक्खर में भी एक पुलिस अधिकारी के खाते में पांच करोड़ आए थे। इन मामलों की भी जांच जारी है।