फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan confirms after America reprimands that Activist Gulalai Ismails father is in its custody

कबूलनामा: पाकिस्तान की हिरासत में हैं गुलालाई इस्माइल के पिता, अमेरिका ने लगाई थी फटकार

Sat, 26 Oct 2019 02:45 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Oct 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
pakistan confirms after America reprimands that Activist Gulalai Ismails father is in its custody
गुलालाई इस्माइल - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान ने महिला अधिकार कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल के पिता को हिरासत में लिए जाने की बात कबूल कर ली है। उसका कहना है कि गुलालाई के पिता प्रोफेसर मोहम्मद इस्माइल उसके कानूनों के मुताबिक साइबर अपराध के मामले में लिप्त हैं। इसी मामले में उन्हें हिरासत में रखा गया है। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी को वह अनुचित मानता है।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने शुक्रवार को पाकिस्तानी महिला अधिकार कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल के परिवार के लगातार हो रहे शोषण और उसके पिता को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट्स को लेकर चिंता जताते हुए पाकिस्तान को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा था कि हम चाहेंगे कि पाकिस्तान को स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति और नागरिकों के अधिकारों की उचित प्रक्रिया को बनाए रखे। बता दें गुलालाई इस्माइल सितंबर में पाकिस्तान से भागकर अमेरिका आ गई थीं, क्योंकि उनपर राजद्रोह का आरोप लगा था। वह अमेरिका से राजनीतिक शरण चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, इस मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने शुक्रवार को दो ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में फैसल ने बताया कि मानवाधिकार कार्यकर्ता गुलालई इस्माइल के पिता प्रो. मोहम्मद इस्माइल साइबर अपराध के एक मामले में पेशावर में कानून प्रवर्तन के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।

फैसल ने ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान का नागरिक होने के नाते प्रोफेसर इस्माइल संविधान के अनुसार उचित प्रक्रिया अपनाए जाने और अपने बचाव के लिए प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करने के हकदार हैं।

 

फैसल ने अपने पहले ट्वीट के तुरंत बाद एक और ट्वीट भी किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी या पूर्व निर्णय को वह अनुचित मानता है।

 

बता दें कि पाकिस्तान का यह कबूलनामा अमेरिका के प्रोफेसर मोहम्मद इस्माइल के लापता होने की घटना पर आलोचना किए जाने के बाद सामने आया है। पाकिस्तानी महिला अधिकार कार्यकर्ता गुलालई इस्माइल ने भी इस संबंध में आरोप लगाया था।

उनका अरोप था कि पेशावर में गुरुवार को एक अदालत के बाहर से उनके पिता प्रोफेसर मोहम्मद इस्माइल को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। बता दें कि पाकिस्तान गुलालाई इस्माइल के माता-पिता पर आतंकी फंडिंग के आरोप में मुकदमा भी चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed