फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan condition is troubled due to inflation PM Imran Khan said that cant sleep at nights

महंगाई से पाकिस्तान बेहाल: इमरान की विपक्ष को चेतावनी, पीएम पद छोड़ने को मजबूर किया तो खतरनाक हो जाऊंगा

Sun, 23 Jan 2022 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 09:20 PM IST
सार

इमरान ने कहा कि जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई, तो उन्हें बड़े पैमाने पर घाटे से निपटना पड़ा।

विज्ञापन
Pakistan condition is troubled due to inflation PM Imran Khan said that cant sleep at nights
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा बयान सामने आया है। महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान की हालत इन दिनों बदतर होती जा रही है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महंगाई की वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को रात में नींद नहीं आती है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि यदि उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह और अधिक खतरनाक हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें कोई रियायत नहीं दी गई। 

विज्ञापन


विपक्ष की रैली के जवाब में यह कहा
रिपोर्ट के मुताबिक आम जनता के लाइव ऑन-एयर कार्यक्रम के दौरान शनिवार को इमरान खान ने कहा कि महंगाई एक मात्र ऐसी समस्या है जो उन्हें रात में जगाए रखती थी। हालांकि, इमरान खान ने बड़े ही चालाकी से मुद्रास्फीति को एक वैश्विक घटना बताया। इमरान ने कहा कि जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई, तो उन्हें बड़े पैमाने पर घाटे से निपटना पड़ा। इमरान ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से कई देश आपूर्ति की कमी का सामना कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका ने महामारी के दौरान लोगों के कल्याण के लिए 6,000 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भी आठ बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए।
विज्ञापन


अमेरिका से तुलना नहीं कर सकते
उन्होंने कहा कि हमें दोनों देशों की स्थिति की तुलना भी करनी चाहिए। हम अमेरिका से तुलना नहीं कर सकते। वर्तमान में ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय देश रिकॉर्ड मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं। यह बात सच है कि मुद्रास्फीति ने पाकिस्तान और यहां की आवाम को बहुत प्रभावित किया है। इससे सबसे ज्यादा वेतनभोगी वर्ग प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों को चेतावनी
इमरान खान ने विपक्षी दलों को भी चेतावनी दी कि यदि वे उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं तो वह और अधिक खतरनाक होंगे, क्योंकि उन्हें किसी भी रियायत नहीं दी गई। जनता द्वारा लाइव कॉल के दौरान 23 मार्च को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) द्वारा नियोजित लॉन्ग मार्च के बारे में एक सवाल के जवाब में खान ने कहा कि यह कदम विफल हो जाएगा। अगर मैं सड़कों पर उतरता हूं, तो आपको (विपक्षी दलों को) छिपने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed