फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan boycotts OIC meet in UAE

ओआईसी में पाकिस्तान को अखरी सुषमा स्वराज की मौजूदगी, सम्मेलन का किया बहिष्कार  

Fri, 01 Mar 2019 12:38 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Pakistan boycotts OIC meet in UAE
ओआईसी में खाली पड़ी पाकिस्तान की कुर्सी

भारत की मौजूदगी के चलते पाकिस्तान ने इस्लामिक सहयोग संगठन का बहिष्कार करने का एलान किया है। आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सम्मेलन में हिस्सा ले रही हैं और इस दौरान वह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठा सकती हैं। भारत को इस मंच पर आमंत्रित किया जाना पाकिस्तान के लिए करारा झटका माना जा रहा है। ये वाकया बदलते अंतर्राष्ट्रीय परिदृष्य का संकेत भी दिखाता है। 

विज्ञापन



ये पहली बार है जब ओआईसी ने भारत को अपने मंच पर आमंत्रित किया है और इसी को लेकर पाकिस्तान नाराज है। नाराजगी इस कदर कि उसने विदेश मंत्रियों सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आज कहा कि चूंकि भारतीय विदेश मंत्री को यहां आमंत्रित किया गया है इसलिए पाकिस्तान इसमें हिस्सा नहीं लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार भारत को मिला न्योता

सुषमा स्वराज एक मार्च यानी आज अबू धाबी में बैठक के उद्घाटन सत्र को सम्मानित अतिथि के रूप में संबोधित करेंगी। अधिकारियों ने इस बैठक में भारत को आमंत्रित किए जाने को अरब और मुस्लिम-बहुल देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों में विदेश नीति की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। 


सुषमा स्वराज आज दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआती पूर्ण बैठक में शामिल हो रही हैं। यह पहली बार है जब भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में ओआईसी बैठक में आमंत्रित किया गया है। इस्लामी सहयोग संगठन 56 देशों का प्रभावशाली समूह है। भारत को आमंत्रित किए जाने को लेकर पाकिस्तान नाराज है और सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तान की संसद में भी इसकी गूंज उठी थी और इस मुद्दे पर इमरान सरकार को विपक्ष का साथ भी मिला था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed