{"_id":"640592cbac5891776709dc43","slug":"pakistan-bomb-blast-killed-nine-policemen-in-balochistan-suspect-suicide-attack-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला! विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला! विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत
Mon, 06 Mar 2023 12:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:59 PM IST
सार
पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
Terrorist attack in Pakistan
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में एक और आतंकवादी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। यह हमला सोमवार को ब्लूचिस्तान को बोलान इलाके में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह इलाका सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि यह एक आत्मघाती हमला था लेकिन अभी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लूचिस्तान पुलिस के जवान जब ड्यूटी से लौट रहे थे। उसी दौरान यह धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था इसके असर से पुलिस के जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पलट गई। इस धमाके में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं। बीती जनवरी में ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान पुलिस के भेष में आए एक आतंकी ने खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था।
ये भी पढ़ें- Pakistan: कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमले में सामने आई सुरक्षा चूक, तीन चौकियों पर नहीं थे सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन
यह धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत भी गिर गई थी, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा बहुत ज्यादा हो गया था। दरअसल आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीजफायर टूट चुका है और उसके बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों की लहर सी आई हुई है। खास बात ये है कि अधिकतर आतंकी हमलों में पाकिस्तान पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया है।
इससे पहले फरवरी में ही कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था। टीटीपी ने ही इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में हथियारबंद आतंकियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी और हमले में 10 लोग घायल हुए थे। हालांकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए थे।