फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Bilawal Bhutto Zardari said next government in Balochistan will be of PPP

पाकिस्तान: बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा- बलोचिस्तान में अगली सरकार पीपीपी की होगी

Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
सार

बिलावल भुट्टो ने बलोचिस्तान के लोगों का उनके नाना जुल्फकार अली भुट्टो का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया

विज्ञापन
Pakistan Bilawal Bhutto Zardari said next government in Balochistan will be of PPP
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा है कि उनकी पार्टी ही बलोचिस्तान में अगली सरकार बनाएगी। यहां प्रांतीय राजधानी में एक रैली को संबोधित करते हुए बेनजीर भुट्टो के बेटे ने कहा कि पीपीपी ही ऐसी पार्टी है जो इस प्रांत की सभी मुश्किलों को दूर कर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पार्टी के जियाला (समर्थक) बलोचिस्तान के अगले सीएम होंगे। उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों का उनके नाना जुल्फकार अली भुट्टो का साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। 
विज्ञापन


शहबाज शरीफ को दोबारा जेल भेज सकती है सरकार : पीएमएल-एन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने कहा कि पाकिस्तान सरकार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इसीलिए शहबाज के खिलाफ नए सिरे से जांच बैठाई जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमएल-एन के नेता अताउल्ला तरार और आजमा बुखारी ने कहा कि नेशनल एकाउंटबिल्टी ब्यूरो (एनएबी) ने नेशनल एसेंबली के उनके नेता को गिरफ्तार करने की तैयारी की है। वह शहबाज शरीफ को गिरफ्तार करके एक बार फिर जेल भेजना चाहते हैं। इसीलिए उनके खिलाफ नए सिरे से जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed