फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan bannu rocket attack police vehicle khyber pakhtunkhwa constable killed security violence

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर रॉकेट से हमला, एक कांस्टेबल की मौत; दो घायल

Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में पुलिस वाहन पर रॉकेट हमला हुआ, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत और दो घायल हुए। हाल के दिनों में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमलों में तेजी आई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
pakistan bannu rocket attack police vehicle khyber pakhtunkhwa constable killed security violence
खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर हमला - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर में कंगर जान बहादुर इलाके में शुक्रवार को सशस्त्र हमलावरों ने एक पुलिस वाहन को रॉकेट हमले का निशाना बनाया। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) यासिर अफरीदी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब फतेह खेल चेकपॉइंट से लौट रहे पुलिसकर्मियों के वाहन को रॉकेट हमले का निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


इस हमले में कांस्टेबल (ड्राइवर) रजा अली शाह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अफरीदी ने बताया कि रॉकेट हमले के बाद गोलीबारी और धमाके भी हुए, जिसके चलते अधिकारियों ने मिरयान रोड पर यातायात बंद कर दिया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह घटना पाकिस्तान में विशेष रूप से सीमावर्ती प्रांतों बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में वृद्धि के बीच हुई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसी सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के हुरमजई इलाके में सशस्त्र हमलावरों ने एक चेकपोस्ट को निशाना बनाया था, जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran Conflict: 'ईरान ने प्रगति की, लेकिन मैं संतुष्ट नहीं', तेहरान के नए प्रस्ताव पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप


'डॉन' अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने स्वचालित हथियारों से लैस होकर एक पुलिस चेकपोस्ट पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी, जो कुछ समय तक जारी रही, उसमें हेड कांस्टेबल की जान चली गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।

19 अप्रैल को खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम गढ़ी इलाके में बाइक पर आए हमलावरों ने दो फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (एफसी) जवानों को उस समय गोली मार दी, जब वे बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इसी तरह 18 मार्च को ऊपरी दीर के मनो बंडा इलाके में एलीट फोर्स के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed