फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Banned journalist Hamid Mirs speech will be investigated, TV channel formed a team of experts

पाकिस्तान: प्रतिबंधित पत्रकार हामिद मीर के भाषण की होगी जांच, टीवी चैनल ने बनाई विशेषज्ञों की टीम 

Tue, 01 Jun 2021 08:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Jun 2021 08:57 PM IST
सार

पाकिस्तानी पत्रकार मीर जियो टीवी पर 'कैपिटल टॉक शो' पेश करते थे। सोमवार को टीवी चैनल ने यह शो करने से रोकते हुए उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। उन्होंने पाक सरकार व सेना के खिलाफ भाषण दिया था।
 

विज्ञापन
Pakistan: Banned journalist Hamid Mirs speech will be investigated, TV channel formed a team of experts
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर - फोटो : Dawn

विस्तार

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर पर पाबंदी का मामला गरमाता जा रहा है। पाकिस्तान के एक प्रमुख निजी टीवी चैनल ने कहा है कि उसके विशेषज्ञों की टीम एक सहकर्मी पत्रकार पर हमले को लेकर एक शक्तिशाली प्रतिष्ठान के खिलाफ मीर के भाषण की जांच करेगी। मीर को न्यूज चैनल पर एक लोकप्रिय टॉक शो प्रस्तुत करने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन


मीर ने इस्लामाबाद में शुक्रवार को पत्रकार असद तूर पर तीन 'अज्ञात' लोगों द्वारा हमला किए जाने के खिलाफ पत्रकारों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में तीखा भाषण दिया था। उन्होंने हमले को लेकर जवाबदेही की मांग की और कहा कि देश की सेना की आलोचना करने वाले मीडियाकर्मियों पर इस तरह के कई हमले हुए हैं।
विज्ञापन


मीर को पाकिस्तान के जियो टीवी द्वारा 'कैपिटल टॉक शो' पेश करने से रोकने के बाद सोमवार को छुट्टी पर भेजा गया है। हालांकि टीवी चैनल ने दावा किया है कि वह अब भी न्यूज चैनल का हिस्सा हैं। मीर को कार्यक्रम पेश करने से रोकने को लेकर चैनल को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने बयान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैनल ने मंगलवार को कहा कि 'संपादकीय समिति और वकील कानून और नीति के उल्लंघन की जांच करेंगे। इस बीच, अस्थायी प्रस्तोता द्वारा 'कैपिटल टॉक' की मेजबानी की जाएगी। चैनल ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के पक्ष में खड़े होने के लिए उसे पूर्व में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। 

घिरी इमरान सरकार, हो रही आलोचना
पत्रकार हामिद मीर को कार्यक्रम पेश करने से रोकने को लेकर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सवालों के घेरे में आ गए हैं। इमरान व बाजवा की निंदा हो रही है। पाक के विपक्षी दल, एमनेस्टी इंटरनेशनल, मानवाधिकर संगठन, फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने मीर पर पाबंदी का विरोध किया है। 


मैनेजमेंट ने कहा ऊपर से दबाव है : मीर
उधर, अलजजीरा से बातचीत में मीर ने कहा कि जियो टीवी प्रबंधन ने उन्हें बताया कि वो इस कार्यक्रम की मेजबानी नहीं कर पाएंगे। प्रबंधन का कहना है कि उस पर ऊपर से बहुत दबाव है। हालांकि प्रबंधन ने इसका खुलासा नहीं किया उस पर कौन दबाव डाल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed