{"_id":"5d7e9b058ebc3e01622a1b06","slug":"pakistan-bahria-university-orders-students-to-sit-separately-in-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के बहरिया विश्वविद्यालय का फरमान, कक्षा में अलग बैठें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के बहरिया विश्वविद्यालय का फरमान, कक्षा में अलग बैठें छात्र-छात्राएं
Mon, 16 Sep 2019 01:41 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bahria University
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अजीबो-गरीब फरमान के लिए चर्चित पाकिस्तान में छात्र-छात्राओं को लेकर एक नया फरमान जारी किया गया है। पाकिस्तान के बहरिया विश्वविद्यालय ने कक्षाओं में छात्र एवं छात्राओं को साथ बिठाने और उनके शैक्षिक कार्य समूह बनाने से मना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, बहरिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को छात्र एवं छात्राओं के अवकाश यात्राओं के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था करने और छात्र-छात्राओं के एक साथ शैक्षिक कार्य समूह नहीं बनाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस अजीबो-गरीब अधिसूचना में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों का विश्वविद्यालय की एक इमारत से दूसरे इमारत तक आनाजाना भी कम करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने कक्षाओं के बीच छात्रों को दिए जाने वाले विराम को भी बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
खबर में कहा गया कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यह अधिसचूना देश में बहरिया विश्वविद्यालय के सभी परिसरों पर लागू होगी या यह शहर के केवल एक परिसर तक सीमित है।