फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan authorities to block half million mobile sim for not filing tax returns

Pakistan: सिम ब्लॉक करने की धमकी देकर पैसा जुटाने की कोशिश में कंगाली से जूझ रही पाकिस्तान सरकार, जानें योजना

Wed, 01 May 2024 02:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 May 2024 02:30 PM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि जब तक ये लोग टैक्स फाइल नहीं करेंगे, तब तक उनके सिम कार्ड ब्लॉक ही रहेंगे। पाकिस्तान की टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आयकर विभाग के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
pakistan authorities to block half million mobile sim for not filing tax returns
पाकिस्तान में कर संग्रह बढ़ाने की कवायद - फोटो : एएनआई

विस्तार

आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपने नागरिकों की जेब से पैसे निकालने की तैयारी कर रहा है। दरअसल पाकिस्तान की सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, जिन लोगों ने टैक्स नहीं भरा है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड ने आयकर आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक देश में 5,06,671 लोगों को मोबाइल सिम कार्ड ब्लॉक किए जाएंगे। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जाएगी, जिन्होंने साल 2023 में टैक्स नहीं भरा है। 
विज्ञापन


टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कवायद
आदेश में कहा गया है कि जब तक ये लोग टैक्स फाइल नहीं करेंगे, तब तक उनके सिम कार्ड ब्लॉक ही रहेंगे। पाकिस्तान की टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आयकर विभाग के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 15 मई तक आदेश के पालन संबंधी रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड ने देश में 24 लाख ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्होंने टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से संघीय राजस्व बोर्ड ने पांच लाख लोगों के खिलाफ सिम कार्ड ब्लॉक करने की कार्रवाई करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में बढ़ी करदाताओं की संख्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघीय राजस्व बोर्ड को 1 मार्च 2024 तक 42 लाख लोगों ने टैक्स का भुगतान किया है, जो कि पिछले साल के 38 लाख की तुलना में ज्यादा है। संघीय राजस्व बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हर हफ्ते सोमवार को बोर्ड एक्टिव टैक्सपेयर लिस्ट जारी करेगा, जिसमें टैक्स जमा करने वाले करदाताओं के नाम ऑटोमैटिक तरीके से अपलोड होंगे। जैसे करदाताओं के नाम संघीय राजस्व बोर्ड की लिस्ट में आएंगे तो टेलीकम्यूनिकेशन विभाग उनके सिम फिर से चालू कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में वेतनभोगी और गैर वेतनभोगी लोगों को अलग-अलग टैक्स देना होता है। पाकिस्तान में छह लाख रुपये की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होता। वहीं छह लाख से 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई वाले नौकरीपेशा लोगों को ढाई फीसदी टैक्स देना होता है। 12 से 24 लाख पर साढ़े 12 फीसदी, 24 लाख से 36 लाख पर 20 फीसदी, 36 लाख से 60 लाख तक 25 फीसदी और 60 लाख से 1.20 करोड़ की सालाना कमाई पर 32.5 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। इससे ज्यादा कमाई पर 35 फीसदी टैक्स का प्रावधान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed