फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army Warned legal action will be taken if lie against military leadership

Warning: पाकिस्तान सेना की चेतावनी, कहा- सैन्य नेतृत्व के खिलाफ झूठ बोला तो होगी कानूनी कार्रवाई

Thu, 09 Jun 2022 11:41 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 11:41 PM IST
सार

पाकिस्तान की सेना ने बयान जारी कर चेतावनी दी कि उसके पास सेना नेतृत्व के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने और झूठ बोलने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है।

विज्ञापन
Pakistan Army Warned legal action will be taken if lie against military leadership
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर कोई जानता है कि पाक सरकार को उसकी संसद नहीं बल्कि सेना चलाती है। हाल ही में इमरान खान की पीएम की कुर्सी जाने के बाद पाकिस्तानी सेना पर कई आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने सेना के खिलाफ झूठ बोलने की कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


झूठ बोलने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद सेना के खिलाफ आलोचना के बीच पाकिस्तानी सेना का सख्त बयान आया। पाकिस्तान की सेना ने बयान जारी कर चेतावनी दी कि उसके पास सेना नेतृत्व के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने और झूठ बोलने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भड़की पाक सेना
ताजा मामला एक पाक पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने का है, जिसमें दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद से हटाने में भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक पाकिस्तानी-अमेरिकी पत्रकार शाहीन सहबाई ने एक ट्वीट में दावा किया कि पूर्व वित्त मंत्री शौकत तारिन को सेना ने इमरान खान को धोखा देने और तत्कालीन विपक्षी नेता शहबाज शरीफ को खान को सत्ता से हटाने में मदद करने के लिए कहा था।


 तारिन ने खुद इस आरोप का खंडन किया
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बताया कि तारिन ने खुद इस आरोप का खंडन किया है। तारिन ने भी स्पष्ट रूप से इस खबर का खंडन किया और स्पष्ट किया कि उन्हें कभी भी किसी ने भी पूर्व पीएम इमरान खान को छोड़ने और शरीफ की सरकार में शामिल होने के लिए नहीं कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed