{"_id":"65378f4b6c53a0499d0182c4","slug":"pakistan-army-successfully-conducts-training-launch-of-ghauri-weapon-system-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान ने गौरी मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सेना ने कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान ने गौरी मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सेना ने कही ये बात
Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
सार
गौरी मिसाइल का यह परीक्षण अमेरिका के उस कदम के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान की गौरी मिसाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने मंगलवार को अपनी गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान ने अपनी एक अन्य बैलिस्टिक मिसाइल अबाबील का भी परीक्षण किया था। पाकिस्तानी सेना ने बयान में कहा कि इस लॉन्च का उद्देश्य सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की तैयारी और संचालन को जांचने के लिए था।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
गौरी मिसाइल की लॉन्चिंग पाकिस्तानी सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड के कमांडर, अन्य शीर्ष अधिकारियों और वैज्ञानिकों के सामने की गई। सफल परीक्षण के लिए कमांडर ने वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स को बधाई दी। गौरी मिसाइल का यह परीक्षण अमेरिका के उस कदम के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन कंपनियों पर आरोप है कि ये पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए उपकरणों की सप्लाई कर रहीं थी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर और सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सफल लॉन्च के लिए बधाई दी।
बीती 18 अक्तूबर को पाकिस्तान ने अपनी अबाबील मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइल गौरी का रेंज 1300 किलोमीटर तक है और यह पारंपरिक के साथ ही परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है। वहीं अबाबील मिसाइल की रेंज 220 किलोमीटर तक है। अबाबील मिसाइल एक समय में कई लक्ष्यों को भेदने की ताकत रखती है।