फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army killed 48 people in Balochistan

Pakistan: बलोचिस्तान में जुलाई में 48 लोगों की हत्या, 11 लोगों को गैरकानूनी तरीके से दी गई मौत की सजा

Fri, 12 Aug 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, क्वेटा।
एजेंसी, क्वेटा। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Aug 2022 06:58 AM IST
सार

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की हत्याएं और अचानक से गायब हो जाना कानून का सरासर उल्लंघन है। इससे हजारों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। यह अपराध बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और उनके संबद्ध मिलिशिया द्वारा किए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय रूप से मौत के दस्ते के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
Pakistan Army killed 48 people in Balochistan
बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का दमन जारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter

विस्तार

बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का दमन चक्र जारी है। जुलाई में पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के 48 लोगों को मार दिया। इनमें से 11 लोगों को गैरकानूनी तरीके से मौत की सजा दी गई है। बलोचिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इस पर कहा, जुलाई महीने में 45 लोगों के अचानक लापता होने के भी मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की हत्याएं और अचानक से गायब हो जाना कानून का सरासर उल्लंघन है। इससे हजारों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। यह अपराध बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और उनके संबद्ध मिलिशिया द्वारा किए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय रूप से मौत के दस्ते के रूप में जाना जाता है। पूर्व नियोजित रणनीतियों से इन वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जुलाई के महीने में अचानक गायब लोगों के परिजनों ने पूरे बलोचिस्तान में जमकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा फर्जी मुठभेड़ में 11 लोगों को मारने पर भी जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने पाकिस्तान की सेना को बलोचिस्तान का आतंकवादी कहकर बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed