{"_id":"5d71ebba8ebc3e01665e3566","slug":"pakistan-army-chief-qamar-javed-bajwa-threatened-india-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर मात खाने से बौखलाए बाजवा, भारत को आखिरी गोली तक लड़ने की धमकी दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर पर मात खाने से बौखलाए बाजवा, भारत को आखिरी गोली तक लड़ने की धमकी दी
Fri, 06 Sep 2019 10:46 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती करवा चुका पाक युद्ध का ढोल पीट रहा है। तिलमिलाए पाक सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत के खिलाफ आखिरी गोली तक लड़ने की धमकी दे डाली।
रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने अपने देश के इतिहास के खिलाफ बयान दिया कि पाकिस्तान दुनिया को शांति और सुरक्षा का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
1971 के युद्ध में 93 हजार पाक सैनिकों के भारत के समक्ष आत्मसमर्पण करने की बात भूलते हुए बाजवा ने शेखी बघारी कि उनका सैनिक आखिरी गोली तक कश्मीर के लिए लड़ेगा।
पूरे विश्व में आतंक की फैक्ट्री के रूप में जाना जाने वाले पाकिस्तान ने खुद को आतंक का पीड़ित बताया। बाजवा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। अब विश्व समुदाय आतंकवाद और अतिवाद के सभी रूपों को खारिज करे।