{"_id":"5c74b673bdec2208d27b26e4","slug":"pakistan-army-accepted-indian-air-force-entered-in-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने स्वीकारा पीओके में घुसी भारतीय वायुसेना, बुलाई आपात बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने स्वीकारा पीओके में घुसी भारतीय वायुसेना, बुलाई आपात बैठक
Tue, 26 Feb 2019 09:15 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- पुलवामा आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब।
- पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने बम गिराने की बात स्वीकारी।
- भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है।
- वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पाक सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर
विस्तार
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने आज सुबह ट्वीट कर ये बताया था कि मुजफ्फराबाद सेक्टर में भारतीय विमानों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने त्वरित कार्रवाई की है।
गफूर ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ से समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके बाद वो भागने लगे। उन्होंने भागते हुए बालाकोट के पास कुछ बम भी गिराए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।"
पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है, 'यह भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई गंभीर कार्रवाई थी। यह नियंत्रण रेखा का उल्लंघन है और पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई करने और आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है।'
Indian aircrafts intruded from Muzafarabad sector. Facing timely and effective response from Pakistan Air Force released payload in haste while escaping which fell near Balakot. No casualties or damage.
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) February 26, 2019
Indian Air Force violated Line of Control. Pakistan Air Force immediately scrambled. Indian aircrafts gone back. Details to follow.
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) February 25, 2019
बता दें समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा है, '26 फरवरी के तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एसओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो के बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।'
पुलवामा हमले का आरोपी है मसूद
मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक है। इसी संगठन ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग तेज हुई। देशभर में कई जगहों पर मसूद अजहर की तस्वीरें और पुतले जलाए गए।इस हमले के बाद देशभर के लोग गुस्से में थे। भारत सरकार ने पाकिस्तान निर्यात होने वाले सामान पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी वापस ले लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साफ कह चुके हैं कि आतंक के सरपरस्तों से पूरा हिसाब किया जाएगा। यहां तक कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने किए गए वादे पर खरा उतरने की नसीहत भी दी थी।