फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan apply section 144 to stop flour wheat smuggling balochistan

Pakistan: पाकिस्तान में पड़े खाने के लाले, आटे की चोरी रोकने के लिए लागू हुई धारा 144

Fri, 09 Jun 2023 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 09 Jun 2023 11:19 AM IST
सार

ब्लूचिस्तान में चीनी का भाव 130-200 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं 20 किलो आटे की कीमत 2600-4000 रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
pakistan apply section 144 to stop flour wheat smuggling balochistan
pakistan flour crisis - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तान में जहां एक तरफ राजनीतिक अस्थिरता का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान कंगाली के कगार पर पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि वहां खाने के लिए आटा नहीं मिल रहा है और अब वहां आटे की तस्करी शुरू हो गई है! अब खबर आई है कि आटे की चोरी रोकने के लिए पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में धारा 144 लागू कर दी गई है। सरकार ने इसके लिए बाकायदा सरकारी आदेश जारी कर जानकारी दी है। 
विज्ञापन


आटे की चोरी रोकने को धारा 144 लागू
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ब्लूचिस्तान में गेहूं की पैदावार होती है। चूंकि पाकिस्तान में आटे की किल्लत है, ऐसे में ब्लूचिस्तान की सरकार के खाद्य विभाग ने राज्य में पैदा हुए गेहूं या आटे की तस्करी रोकने के लिए पूरे राज्य में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि अगले गेहूं की पैदावार के मौसम तक राज्य में आटे की किल्लत ना हो, इसके लिए सरकार ने यह फैसला किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का निकला दिवाला: सैलेरी के लिए भी पैसे नहीं, बंद होंगे सैकड़ों तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी-आटे के भाव आसमान छू रहे
पाकिस्तान में हालात इतने खराब हैं कि वहां खाने पीने के आधारभूत सामान की भी भारी किल्लत हो रही है। पाकिस्तान में आटे और चीनी के भाव आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई पाकिस्तान की गरीब जनता के मुंह का निवाला छीन रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लूचिस्तान में चीनी का भाव 130-200 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं 20 किलो आटे की कीमत 2600-4000 रुपए तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान में रमजान के महीने से ही आटे की किल्लत बनी हुई है। पाकिस्तान में आटे की मिल्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है, जिसकी वजह से पाकिस्तान में आटे की भारी कमी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed