फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 100 technical, vocational training centers feared closed in Khyber Pakhtunkhwa amid lack of funds

पाकिस्तान का निकला दिवाला: सैलेरी के लिए भी पैसे नहीं, बंद होंगे सैकड़ों तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र

Fri, 09 Jun 2023 11:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 11:14 AM IST
सार

पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशिक्षण केंद्रों के कर्मचारियों को करीब चार महीने से सैलरी नहीं मिली है। अब इसे बंद करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
More than 100 technical, vocational training centers feared closed in Khyber Pakhtunkhwa amid lack of funds
पाकिस्तान गुजर रहा बुरे दौर से। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान पिछले कई महीनों से आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है और ऋण डिफॉल्ट के बेहद करीब पहुंच गया है। अब इस बीच, पाकिस्तान के कई परिवारों के लिए बुरी खबर आई है। कहा जा रहा है कि धन की कमी के चलते खैबर पख्तूनख्वा में सैकड़ों तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बंद होने वाले हैं।

विज्ञापन


चार महीने से नहीं दी गई सैलरी

पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन केंद्रों के कर्मचारियों को करीब चार महीने से सैलरी नहीं मिली है। अब इसे बंद करने की बात कही जा रही है। वहीं, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राधिकरण ने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


कंगाली के दौर से गुजर रहा पाकिस्तान

गौरतलब है, पाकिस्तान अपने सबसे बुरे आर्थिक और राजनीतिक दौर से गुजर रहा है। पड़ोसी देश में महंगाई पिछले 48 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है और विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर से नीचे 2.97 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है। लिहाजा, पाकिस्तान के पास विदेशी सामान खरीदने के लिए भी अब पैसे नहीं बचे हैं। इतना ही नहीं, स्थिति ये है कि देश के अलग अलग हिस्सों में लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं और दूसरी तरह पाकिस्तान के नेता आर्थिक संकट के वक्त एकजुट होने के बजाय आपस में लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वित मंत्रालय ने दी चेतावनी

पाकिस्तान का वित्त मंत्रालय भी लगातार चेतावनी दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण महंगाई बढ़ने और घरेलू आर्थिक वातावरण से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों की चेतावनी दी है। मंत्रालय की माने तो मई माह में मंहगाई करीब करीब 34 से 36 फीसदी तक बढ़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed