फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan and China ahead in numbers of nuclear warheads but India confident of its deterrence capability

चीन और पाक के पास परमाणु हथियारों की संख्या ज्यादा, भारत को अपनी सुरक्षा क्षमताओं पर भरोसा

Mon, 15 Jun 2020 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Jun 2020 07:45 PM IST
सार

  • भारत के पास परमाणु हथियारों की संख्या 150, पिछले साल बढ़ाए 10 हथियार
  • पाकिस्तान के पास हैं 160 परमाणु हथियार, चीन के पास 320 परमाणु हथियार
  • अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 5,800 हथियार जबकि रूस के पास 6,375 
  • ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट में दी जानकारी

विज्ञापन
Pakistan and China ahead in numbers of nuclear warheads but India confident of its deterrence capability
परमाणु हथियार (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन भारत से आगे निकल गए हैं। हालांकि, भारतीय रक्षा संस्थानों का मानना है कि भारत की निरोध क्षमता बेहद मजबूत है जिसे जवाबी हमले के लिए उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है और यह आधुनिकीकरण के रास्ते पर है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत ने साल 2019 में अपना परमाणु जखीरा बढ़ाया लेकिन ये हथियार पाकिस्तान और चीन की तुलना में कम हैं। भारत ने पिछले साल 10 हथियार जोड़ कर अपना परमाणु शस्त्रागार संवर्धित किया था।  स्वीडन के एक प्रमुख थिंक टैंक द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत और चीन दोनों ने 2019 में अपने परमाणु जखीरे में वृद्धि की। चीन के शस्त्रागार मे जहां कुल 320 हथियार हैं वहीं पाकिस्तान के पास 160 जबकि भारत के पास 150 हथियार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु बलों का आकार और विविधिता धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं जबकि उत्तर कोरिया ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के केंद्रीय भाग के रूप में सैन्य परमाणु कार्यक्रम को प्राथमिकता देना जारी रखा है।

सिपरी ने अपनी साल 2019 की रिपोर्ट में कहा था कि चीन के परमाणु जखीरे में 290 हथियार हैं जबकि भारत के पास 130 से 140 के करीब हथियार हैं। पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार में 150 से 160 हथियार थे जो इस साल के आकलन में भी उतने ही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक तैनात 1,750 परमाणु हथियारों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है जिसके पास कुल परमाणु हथियार 5,800 हैं जबकि 1,570 तैनात और कुल 6,375 परमाणु हथियारों के साथ रूस दूसरे नंबर पर है। ब्रिटेन के पास कुल 215 हथियार हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 की शुरुआत में नौ परमाणु संपन्न देशों - अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्रायल और उत्तर कोरिया के पास कुल मिलाकर 13,400 परमाणु हथियार थे। यह 2019 की शुरुआत में इन देशों के पास 13,865 परमाणु हथियार होने के सिपरी के अनुमान से कम है।


शस्त्रीकरण, निशस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का आकलन करने वाली सिपरी की रिपोर्ट में कहा गया कि परमाणु हथियारों की संख्या में कुल गिरावट के बावजूद परमाणु शक्तियां अपने शस्त्रागारों का आधुनिकीकरण कर रही हैं। उसने आगाह किया कि तनाव बढ़ रहा है और हथियार नियंत्रण की संभावना धूमिल पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed