{"_id":"625c0efd5101d2377f27e84c","slug":"pakistan-airstrikes-in-afghanistan-taliban-government-expressed-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक: तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान के राजदूत को किया तलब, कहा-सब्र का इम्तेहान ना लें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक: तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान के राजदूत को किया तलब, कहा-सब्र का इम्तेहान ना लें
Sun, 17 Apr 2022 06:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Apr 2022 06:28 PM IST
सार
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध भी जताया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, ये कार्रवाई शनिवार को हुई। लोकल पुलिस ने बताया है कि पेसा मिला और मीर सफर में हुई बमबारी में 5 बच्चों और 1 महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में हमले की बात कही है। उनका इसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध भी जताया है।
विज्ञापन
वहीं, इस हमले को लेकर पाकिस्तान की सरकार ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, वहां के मीडिया ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि इसके जरिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का तालिबान द्वारा संचालित अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध किया है और इसकी निंदा की है। साथ ही हमले के बाद अफगान सरकार ने पाकिस्तान के राजदूत को भी तलब किया है। पाकिस्तान के राजदूत मनसूर अहमद खान की तलबी के समय अफगानिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर आमिर खान मुत्ताकी और डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर अल्हाज मुल्ला शिरीन अखुंड ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि पाकिस्तान हमारे सब्र का इम्तेहान ना ले।