फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Airlines may soon be banned in 188 countries across the world

पाकिस्तान की एयरलाइंस पर जल्द ही 188 देशों में लग सकता है प्रतिबंध

Tue, 10 Nov 2020 02:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Airlines may soon be banned in 188 countries across the world
Pakistan International Airlines
पाकिस्तान की एयरलाइनों को दुनिया के 188 देशों में जल्द ही प्रतिबंध लगाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) द्वारा जरूरी पायलट लाइसेंसिंग और अन्य मुद्दों पर वैश्विक मानकों को पूरा करने में नाकाम रहने के कारण पाकिस्तान पर यह मार पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने कहा, पायलट लाइसेंस व अन्य मुद्दों पर पूरे नहीं हुए वैश्विक मानक
पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इस आशय की रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा है कि लाइसेंस घोटाले के कारण ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अलावा कुछ मुस्लिम देश पहले ही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ानों को प्रतिबंधित कर चुके हैं। द नेशनल टाइम्स ने भी एक रिपोर्ट में कहा कि 3 नवंबर को पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (पीसीएए) को आईसीएओ ने इस बाबत बाकायदा एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आईसीएओ ने अपने 179वें सत्र की 12वीं बैठक में अपने सदस्य देशों को अहम सुरक्षा चिंताओं से लिए एक मैकेनिज्म को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही उसने पीसीएए को गंभीर चेतावनी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक अपने पत्र में आईसीएओ ने कहा है कि पायलट लाइसेंसिंग और अन्य मामलों में वैश्विक मानक पूरा करने में नाकाम रहने के चलते पाक एयरलाइनों की उड़ानें 188 देशों में रोकी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल हो जाएगा उड़ान उद्योग
आईसीएओ दिशा निर्देशों के मुताबिक यदि पाक उड़ानों पर 188 देशों में प्रतिबंध लगा तो देश का उड़ान उद्योग बुरी तरह से चौपट हो जाएगा। बता दें कि कुछ माह पूर्व यह बात सामने आई थी कि पाकिस्तान के 262 पायलटों ने फर्जी कागजातों के जरिए लाइसेंस प्राप्त किया था, जिनमें से 146 पायलट सिर्फ पीआईए के हैं। जबकि आईसीएओ ने जून से इस मुद्दे को उठाया लेकिन पाक ने इसे नजरअंदाज किया।

अल्पसंख्यक अहमदी को गोलियों से भूना
हाल ही के महीनों में अल्पसंख्यक समूह के सदस्य के रूप में चौथी हत्या के बतौर पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर के बाहरी इलाके में बंदूकधारियों ने 82 वर्षीय अहमदी शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। समुदाय के प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने कहा कि हमलावरों ने महमूब खान को उस वक्त निशाना बनाया जब वे बस टर्मिनल पर खड़े थे। 


इमरान का विरोध कर रहे 15 किसान लापता
पिछले हफ्ते पाक के पंजाब प्रांत में इमरान सरकार का विरोध कर रहे किसानों को मुल्तान रोड पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से 15 किसान लापता हैं। पाकिस्तान किसान इत्तेहाद की एक शाखा के अध्यक्ष जुल्फिकार अवान ने बताया कि प्रदर्शन के वक्त कई किसान लाठियों से पीटने और आंसू गैस छोड़ने के दौरान घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि किसान अब आगे की लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed