फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Air Force (PAF) aircraft crashed near Pindigheb Attock during a routine training mission

पाकिस्तानी वायुसेना का विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

Tue, 15 Sep 2020 12:07 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Sep 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Air Force (PAF) aircraft crashed near Pindigheb Attock during a routine training mission
दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) का विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान अटक के पिंडीघेब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पाकिस्तान मीडिया की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

 
पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, पीएएफ ने एक बयान में कहा कि वायुसेना का एक विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान अटक के पिंडीघेब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बयान में कहा गया कि इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इसमें कहा गया, पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अभी तक जमीन पर किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएएफ ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड गठित किया गया है जो इस घटना की जांच करेगा। गौरतलब है कि यह इस साल की शुरुआत के बाद से इस तरह की पांचवीं घटना है। 


मार्च में, पीएएफ का एफ-16 विमान परेड के लिए रिहर्सल के दौरान इस्लामाबाद में शकरपेरियन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक विंग कमांडर की मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वा के मर्दन जिले में तख्त भाई के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान 12 फरवरी को एक पीएएफ ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह तीसरा पीएएफ प्रशिक्षण विमान था जो दो महीने से भी कम समय में एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उसी महीने, एक पीएएफ मिराज विमान, जो एक नियमित परिचालन प्रशिक्षण मिशन पर था, लाहौर-मुल्तान मोटरवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दोनों मामलों में पायलटों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया था। इससे पहले जनवरी में, एक पीएएफ विमान मियांवली के पास एक प्रशिक्षण मिशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान इसे उड़ा रहे दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed