फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan again writes letter to UN Human Rights Commission on Kashmir issue

बाज नहीं आ रहा पाक, कश्मीर मुद्दे पर फिर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र

Thu, 29 Aug 2019 09:26 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 29 Aug 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
Pakistan again writes letter to UN Human Rights Commission on Kashmir issue
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त को एक और पत्र भेजा है। पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि यह पत्र विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा भेजा गया।

विज्ञापन


उसने कहा कि पत्र में भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के बाद के परिणाम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।  पाक विदेश मंत्री का पत्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के साथ साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन


भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने का उसका कदम पूरी तरह से आंतरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश कार्यालय ने कहा कि इससे पहले कुरैशी ने चार अगस्त को पत्र लिखा था।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत ने यूएनजीए अध्यक्ष से मुलाकात की

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा से यहां मुलाकात की और कश्मीर के हालात से उन्हें अवगत कराया।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार मंगलवार को मलीहा ने ट्वीट किया कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

यूएनजीए अध्यक्ष के साथ सोमवार को हुई उनकी बैठक से महज कुछ ही देर पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दे को उठायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed