फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan again raised voice of third party mediation on Kashmir Issue

Kashmir Issue: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की उठाई मांग

Sat, 14 Jan 2023 02:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 02:11 AM IST
सार

भारत पाकिस्तान के साथ कश्मीर समेत अन्य विवादों के समाधान के लिए किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का हमेशा विरोध करता रहा है।

विज्ञापन
Pakistan again raised voice of third party mediation on Kashmir Issue
Kashmir - फोटो : Istock

विस्तार

पाकिस्तान ने भारत के साथ विवादित मुद्दों को हल करने के लिए फिर से तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का राग अलापा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति लाने के लिए वैश्विक समुदाय की भूमिका और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का स्वागत करेगा। 

विज्ञापन


भारत पाकिस्तान के साथ कश्मीर समेत अन्य विवादों के समाधान के लिए किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का हमेशा विरोध करता रहा है। भारत का यह भी मानना है जम्मू-कश्मीर का पूरा इलाका भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने इसके एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे में किसी भी तीसरे देश को भारत के अंदरुनी मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


बलोच ने पत्रकारों से कहा, पाकिस्तान-भारत संबंधों और अमेरिका समेत किसी तीसरे पक्ष की ओर से इसमें उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के बारे में पाकिस्तान का हमेशा यह मानना है कि हम कश्मीर समेत विवाद के हर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के मोदी सरकार के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और बिगड़ गए हैं। इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिकों की संख्या में कटौती कर दी और भारतीय उच्चायुक्त को अपने यहां से निष्कासित कर दिया। उस समय के बाद से दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंध भी करीब-करीब ठप पड़े हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed