फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Afghan to hold second round of talks in Turkey to ease border tensions News In Hindi

Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर बातचीत का दूसरा दौर आज तुर्किये में, आतंकवाद के मुद्दे पर होगी चर्चा

Sat, 25 Oct 2025 10:42 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 10:42 AM IST
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारी सीमा तनाव कम करने और अफगान धरती से होने वाली आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए आज इस्तांबुल में दूसरा दौर की बातचीत करेंगे। पाकिस्तान चाहता है कि टीटीपी और बीएलए जैसे आतंकियों पर ठोस कार्रवाई हो और इसके लिए एक सत्यापनीय निगरानी तंत्र बनाया जाए। यह बैठक कतर और तुर्किय की मध्यस्थता में हो रही है।

विज्ञापन
Pakistan Afghan to hold second round of talks in Turkey to ease border tensions News In Hindi
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष विराम (File Photo) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा तनाव कम करने और अफगान जमीन से होने वाली आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए बातचीत का दूसरा दौर आज (शनिवार) तुर्किये के इस्तांबुल में होने जा रहा है। यह बैठक कतर और तुर्किये की मध्यस्थता में आयोजित की जा रही है। इससे पहले दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर 19 अक्तूबर को दोहा (कतर) में हुआ था, जिसके बाद सीमा पर अस्थायी शांति बहाल हुई थी। उस बैठक में दोनों पक्षों ने सहमति जताई थी कि अगली वार्ता 25 अक्तूबर को इस्तांबुल में होगी, ताकि आपसी सुरक्षा चिंताओं को सुलझाने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ाई जा सके।

विज्ञापन

क्या चाहता है पाकिस्तान?
बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि तय कार्यक्रम के अनुसार वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि आतंकी गतिविधियों की निगरानी के लिए एक ठोस और सत्यापनीय निगरानी तंत्र बनाया जाए, ताकि अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान पर हो रहे हमलों को रोका जा सके और निर्दोष लोगों की जानें बचाई जा सकें।

विज्ञापन

अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है और क्षेत्र में शांति व स्थिरता चाहता है। हमारा मकसद तनाव बढ़ाना नहीं है। उन्होंने अफगान तालिबान प्रशासन से आग्रह किया कि वे आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें, विशेष रूप से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के खिलाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NHRC: खाना बनाने के तेल का दोबारा इस्तेमाल मानवाधिकारों का उल्लंघन, एनएचआरसी ने FSSAI से मांगी रिपोर्ट

शांति की राह में अहम कदम
हालांकि इन सबके बीच पहली दोहा बैठक को पाकिस्तान ने शांति की दिशा में पहला सकारात्मक कदम बताया था और कतर व तुर्किये के रचनात्मक सहयोग की सराहना की थी। ऐसे में अब नजरें इस्तांबुल बैठक पर हैं, जहां दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली और आतंकवाद पर संयुक्त कार्रवाई को लेकर कठोर फैसले लिए जा सकते हैं।

अफगानिस्तान भी बैठक को लेकर तैयार
वहीं अफगान अंतरिम सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी इस्तांबुल वार्ता की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के उपमंत्री मौलवी रहमतुल्लाह नजीब करेंगे। मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बाकी बचे मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Kurnool Accident: बिना अनुमति स्लीपर कोच में बदली गई बस? कई नियमों की अनदेखी का दावा; जानें जांच में क्या-क्या

तालिबान कब्जे के बाद बढ़े हमले
गौरतलब है कि अगस्त 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों की नई लहर देखी जा रही है। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी के आतंकियों को अफगान धरती से हमला करने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन अफगान प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी ड्यूरंड रेखा को लेकर भी विवाद जारी है। अफगानिस्तान इसे आधिकारिक सीमा नहीं मानता, जिससे अक्सर सीमा झड़पें और गोलीबारी की घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed