फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan accuses India of ceasefire violation, summons sent to Indian Deputy High Commissioner

पाक ने भारत पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप, भारतीय उप उच्चायुक्त को भेजा समन

Mon, 30 Sep 2019 02:43 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 30 Sep 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Pakistan accuses India of ceasefire violation, summons sent to Indian Deputy High Commissioner
मोहम्मद फैसल - फोटो : ANI
पाकिस्तान ने भारतीय सुरक्षाबलों पर कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया है। पाकिस्तान ने दावा किया कि इसमें 13 साल के लड़के समेत दो लोगों की जान चली गयी।
विज्ञापन


पाक विदेश कार्यालय ने बताया कि दक्षिण एशिया और दक्षेस के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया है और 28 तथा 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने दावा किया कि कथित संघर्ष विराम उल्लंघनों में तीन लोग घायल भी हो गए। फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय सुरक्षा बल लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा अभूतपूर्व रूप से संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ना साल 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1970 संघर्ष विराम उल्लंघन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिक आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित तौर पर निंदनीय और मानव प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों तथा मानवीय कानूनों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन’ करना क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed