फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Accident Updates Many killed Injured in road accident

Pakistan: पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

Mon, 02 Jan 2023 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Jan 2023 07:59 PM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल हाजी गुलाम अली और मुख्यमंत्री महमूद खान ने घातक दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
Pakistan Accident Updates Many killed Injured in road accident
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पेशावर से लगभग 40 किमी पश्चिम में कोहाट सुरंग तहसील दर्रा आदम खेल के पास सिंधु राजमार्ग पर एक डम्पर ट्रक के एक वैन से टकरा जाने पर यह घातक दुर्घटना हुई। घायलों को कोहट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत गंभीर बताई गई थी। खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल हाजी गुलाम अली और मुख्यमंत्री महमूद खान ने घातक दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed