फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan 40 people injured in blast at Karachi rally

पाकिस्तान: कराची रैली में हुआ ग्रेनेड हमला, 40 लोग घायल

Thu, 06 Aug 2020 10:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Aug 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan 40 people injured in blast at Karachi rally
karachi blast - फोटो : Twitter

पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी की रैली में ग्रेनेड हमले में कम से कम 40 लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक पर उस वक्त हथगोला फेंका जब ट्रक कराची के गुलशन-ए-इकबाल क्षेत्र से गुजर रहा था और यह जमात-ए-इस्लामी रैली का मुख्य आकर्षण था।

विज्ञापन


प्रतिबंधित सिंधूदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी (एसआरए) ने इस हमले की सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी ली। सिंध के स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक मीरान यूसुफ ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


यूसुफ ने कहा कि ‘‘अधिकतर लोगों को मामूली चोट आई थीं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।’’ जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सिराज उल हक ने इसे कायरतापूर्ण हमला करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी कराची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साजिद सदोजाई ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने रैली में एक आरजीडी-1 ग्रेनेड फेंका और भाग गए। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।


यह घटना एक मस्जिद के पास हुई, धमाके से पास में खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों की भारी टुकड़ी घटना स्थल पर पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट से भगदड़ मच गई और घटनास्थल पर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed