{"_id":"5c9afe14bdec22141231f53a","slug":"pak-supreme-court-granted-bail-to-former-prime-minister-nawaz-sharif-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज कराने के लिए मिली जमानत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज कराने के लिए मिली जमानत
Wed, 27 Mar 2019 10:07 AM IST
आसिम खान
भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की चिकित्सकीय आधार पर जमानत छह सप्ताह के लिए मंजूर कर ली जिसके बाद उन्हें बुधवार तड़के यहां जेल से रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने मंगलवार को शरीफ की याचिका को स्वीकार कर लिया था और उन्हें देश के अंदर अपनी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दी।
विज्ञापन
शरीफ पर पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगी एवं पीएमएल-एन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोट लखपत जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और जब शरीफ वहां से जा रहे थे तो उन्होंने उनकी कार पर फूलों की बारिश की। कुछ कार्यकर्ता शरीफ की गाड़ी के साथ उनके घर तक आए।
विज्ञापन