फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak's NA speaker summons closed-door session, military leadership to brief lawmakers on security situation

Pakistan: नेशनल असेंबली के स्पीकर ने बंद कमरे में बुलाया सत्र, सांसदों को दिए जाएंगे सुरक्षा से जुड़े अपडेट

Mon, 17 Mar 2025 01:54 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Mar 2025 01:54 PM IST
सार

Pakistan: नेशनल असेंबली के स्पीकर ने बंद कमरे में बुलाया सत्र, सांसदों को दिए जाएंगे सुरक्षा से जुड़े अपडेट

विज्ञापन
Pak's NA speaker summons closed-door session, military leadership to brief lawmakers on security situation
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने मंगलवार को सुरक्षा से संबद्ध संसद की एक उच्च समिति की बैठक बुलाई है। बंद कमरे में होने वाली इस बैठक में शीर्ष सैन्य नेतृत्व मौजूदा स्थिति पर सांसदों को जानकारी देगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘नेशनल असेंबली’ के अध्यक्ष अयाज सादिक से मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे संसद में सुरक्षा संबंधी बैठक बुलाने के लिए कहा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा बयान भी जारी किया गया है। बयान के अनुसार, सैन्य नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संसदीय समिति को सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह बैठक तब हो रही है जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हाल में कई आतंकवादी हमले हुए हैं। इन दोनों प्रांतों की सीमा अफगानिस्तान से सटी है।
विज्ञापन


‘डॉन’ की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चूंकि देश में सुरक्षा पर कोई संसदीय समिति गठित नहीं की गई थी, ऐसे में नेशनल असेंबली के रक्षा और विदेश मामलों की स्थायी समितियों के सदस्य, संघीय कैबिनेट के सदस्य, चारों प्रांतों के मुख्यमंत्री और सभी संसदीय दलों के नेता अथवा उनके प्रतिनिधि बंद दरवाजे के भीतर होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इस बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डॉन का यह भी कहना है कि ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार प्रांत में बढ़ते आतंकवादी हमलों में शामिल बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Podcast: पाकिस्तान को पीएम मोदी ने बताया विश्वासघाती, धमाकेदार पॉडकास्ट में दिया बड़ा बयान!


बता दें कि खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में हालात बेहद गंभीर है। इन इलाकों में लंबे समय से गृहयुद्ध जैसी स्थिति है। यहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) लगातार सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों को निशाना बनाते रहते हैं। 

बीते रविवार को बलूचिस्तान के नोशकी जिले में बीएलए के लड़ाकों ने अर्धसैनिक बल के एक काफिले पर हमला किया था। इस हमले में तीन सुरक्षा कर्मियों सहित पांच लोग मारे गए थे और 30 अन्य घायल हो गए थे। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इस हमले में 90 लोग मारे गए हैं। उससे पहले बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 11 मार्च को गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास 440 यात्रियों को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला कर ट्रेन हाईजैक कर ली थी। 

यह भी पढ़ें- Pakistan: 'अतीत की गलतियां मान अब बलूचों के अधिकारों की अनदेखी बंद करें'; अल्ताफ हुसैन ने सरकार को दिखाया आईना
 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed