फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MQM-L chief Altaf Hussain said Pakistan must accept past mistakes, initiate national reconciliation

Pakistan: 'अतीत की गलतियां मान अब बलूचों के अधिकारों की अनदेखी बंद करें'; अल्ताफ हुसैन ने सरकार को दिखाया आईना

Mon, 17 Mar 2025 02:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 02:45 AM IST
सार

पाकिस्तानी एमक्यूएम-एल के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने शहबाज सरकार को चेतावनी दी है। साथ ही सरकार से अपील की है कि वह अपने अतीत की गलतियों को स्वीकार करे और राष्ट्रीय मेलमिलाप की प्रक्रिया शुरू करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने भविष्य के लिए एक नया सामाजिक अनुबंध तैयार करना चाहिए।

विज्ञापन
MQM-L chief Altaf Hussain said Pakistan must accept past mistakes, initiate national reconciliation
पाकिस्तान एमक्यूएम-एल के प्रमुख अल्ताफ हुसैन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में बलूचिस्तान समेत कई और समस्याओं को लेकर मोहाजिरों के सबसे बड़े संगठन मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम-एल) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने शहबाज सरकार को चेतावनी दी है। साथ ही सरकार से अपील की है कि वह अपने अतीत की गलतियों को स्वीकार करे और राष्ट्रीय मेलमिलाप की प्रक्रिया शुरू करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने भविष्य के लिए एक नया सामाजिक अनुबंध तैयार करना चाहिए ताकि सब लोग एक साथ मिलकर देश की समस्याओं का समाधान कर सकें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US Ties: 'अमेरिकी जमीन पर भारत विरोधी गतिविधियां नहीं'; DNI तुलसी गबार्ड-अजित डोभाल की मुलाकात में सहमति

विज्ञापन

हुसैन ने की पाकिस्तान सरकार की आलोचना
इसके साथ ही हुसैन ने बलूचिस्तान समेत पाकिस्तान के अन्य समस्याओं का समाधान सैन्य ताकत और हिंसा के जरिये करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बलूच लोगों को आतंकवादी के रूप में चित्रित करना गलत है और इससे समस्याओं का हल नहीं निकलेगा। बलोच नेताओं से वार्ता करने और उनके लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Deportation: ताक पर अमेरिकी अदालत का आदेश, रोक के बावजूद ट्रंप सरकार ने अप्रवासियों को अल सल्वाडोर भेजा

विभिन्न समुदायों को एक साथ लाने की बात
इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के विभिन्न समुदायों जैसे बलोच, पठान, सिंधी, पंजाबी, मोहाजिर, कश्मीरी, और अन्य को एक साथ लाने की बात की। साथ ही कहा कि सरकार को संविधान की अखंडता को पुनः स्थापित करना चाहिए, ताकि सभी समूहों को समान अधिकार मिल सकें। बलूच समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचारों की भी हुसैन ने निंदा की और सवाल उठाया कि कैसे इन अपराधों को न्यायोचित ठहराया जा सकता है।

ये भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed