{"_id":"5d17457d8ebc3e3cd728f828","slug":"pak-pm-imran-khan-will-meet-with-donald-trump-in-america-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे इमरान खान, पहली बार करेंगे अमेरिका का दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे इमरान खान, पहली बार करेंगे अमेरिका का दौरा
Sat, 29 Jun 2019 04:33 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 20 जुलाई को अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होगी। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान खान की पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आमने-सामने बातचीत होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका की अपनी पांच दिन की यात्रा 20 जुलाई से शुरू करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
मूल रूप से खान की अमेरिका यात्रा जून में होनी तय थी लेकिन प्रधानमंत्री के घरेलू कार्यों को देखते हुए विशेष तौर से संघीय बजट 2019 को देखते हुए इसे आगे के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान और ट्रंप के बीच बैठक जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने यात्रा की तिथि नहीं बताई थी।
कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वाशिंगटन की यात्रा पर जाएंगे। ट्रंप महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर खान से बातचीत करना चाहते हैं।
ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बातचीत होगी। यह बातचीत ऐसे समय होगी, जब अमेरिका और अफगान तालिबान के बीच ऐसा माना जा रहा है कि वार्ता निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है।