फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Imran Khan warns Pakistan people not to go to Kashmir for Jihad

इमरान खान का यू-टर्न, पाकिस्तानियों को जिहाद के लिए कश्मीर नहीं जाने की चेतावनी दी

Thu, 19 Sep 2019 09:30 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Pak PM Imran Khan warns Pakistan people not to go to Kashmir for Jihad
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : File

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को पाकिस्तानियों को चेतावनी दी कि वे जिहाद के लिए कश्मीर नहीं जाएं क्योंकि इससे कश्मीरियों को नुकसान पहुंचेगा। खान ने कहा, ‘यदि पाकिस्तान से कोई जिहाद के लिए भारत जाएगा, तो वह कश्मीरियों के साथ अन्याय करने वाला पहला व्यक्ति होगा, वह कश्मीरियों का दुश्मन होगा।’ हालांकि 13 सितंबर को मुजफ्फराबाद में रैली के दौरान इमरान ने लोगों को नियंत्रण रेखा पार करने के लिए भड़काया था। उन्होंने कहा था कि वो लोगों को नियंत्रण रेखा पार करने की तारीख 27 सितंबर के बाद बताएंगे। 

विज्ञापन


खान ने दावा किया कि भारत को कश्मीर के लोगों पर कार्रवाई करने के लिए महज एक बहाने की जरूरत है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थिति तोरखाम टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद खान ने यह कहा। उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि भारत कश्मीर से ध्यान भटकाने के लिए ‘फॉल्स फ्लैग’ (झूठा आरोप लगा कर कोई) अभियान शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


खान की अमेरिका की अहम यात्रा से पहले कश्मीर में जिहादी गतिविधियों को हतोत्साहित करने वाला उनका यह बयान आया है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। खान ने कहा कि कि अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में वह कश्मीर मुद्दा इतने जोरदार तरीके से उठाएंगे कि जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक खान ने कहा कि भारत के साथ वार्ता तब तक नहीं हो सकती, जब तक कि वह (नयी दिल्ली) कश्मीर में कर्फ्यू नहीं हटा लेता है और अनुच्छेद 370 हटाने के अपने फैसले को रद्द नहीं कर देता है।

नियंत्रण रेखा की ओर कुछ राजनीतिक दलों और धार्मिक पार्टियों की एक प्रस्तावित यात्रा इस हफ्ते की शुरूआत में स्थगित कर दी गई थी। दरअसल, खान ने उनसे कहा था कि 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके संबोधन तक इसे टाल दिया जाए।


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को भारत द्वारा पांच अगस्त को रद्द कर दिये जाने के बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया। कश्मीर पर नयी दिल्ली के कदम पर प्रतिक्रिया करते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों का दर्जा कम कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed