{"_id":"5d6941478ebc3e93d9656f8e","slug":"pak-leader-rehman-malik-troll-for-wrote-wrote-icc-instead-of-international-court-of-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को घेरने के फेर में बड़ी गलती कर बैठे रहमान मलिक, अंतरराष्ट्रीय अदालत को लिख दिया आईसीसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत को घेरने के फेर में बड़ी गलती कर बैठे रहमान मलिक, अंतरराष्ट्रीय अदालत को लिख दिया आईसीसी
Fri, 30 Aug 2019 09:50 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
रहमान मलिक (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सांसद और पूर्व आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक एक बार फिर ट्वीट करने में गलती के चलते ट्रोल हो रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैंने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वो कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले का मामला आईसीसी में लेकर जाएं।
विज्ञापन
दरअसल, रहमान अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) लिखना चाह रहे थे लेकिन वो गलती से आईसीसी लिख बैठे। इसके बाद रहमान का ट्वीटर पर जमकर मजाक बना। हालांकि, रहमान ने अब वो ट्वीट डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले अनुच्छेद 370 पर ट्वीट करने को लेकर भी रहमान मलिक ट्रोल हो चुके हैं। रहमान मलिक ने पीएम मोदी और यूनाइटेड नेशन्स को ट्विटर पोस्ट पर टैग कर लिखा, आपके देश के ही नेता हैं, जो कश्मीर में हो रही हिंसा के बारे में ये सब कह रहे हैं, इन्हें सुनिए।
विज्ञापन
लेकिन इस ट्वीट में वो बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने यूनाइटेड नेशन्स के बजाय यूएनओ गेम्स को टैग कर दिया। इसके बाद यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया था। उन्होंने वो ट्वीट गुलाम नबी आजाद को जवाब के तौर पर लिखा गया था।