फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi again wrote a letter to UN Council on Kashmir issue

पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर फिर लिखा संयुक्त राष्ट्र परिषद को पत्र

Thu, 19 Dec 2019 05:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Dec 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Pak Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi again wrote a letter to UN Council on Kashmir issue
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए पत्र लिखा है। संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए वह लगातार पत्र लिख रहे हैं। 

विज्ञापन


12 दिसंबर को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पहले से ही तनावग्रस्त दक्षिण एशिया के इस क्षेत्र में भारत के कदमों से स्थिति और तनावपूर्ण होगी। कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपनी सही भूमिका निभाने का आग्रह किया और क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह की उपस्थिति को मजबूत करने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को भी दोहराया। 
विज्ञापन


कुरैशी ने यह भी चेतावनी दी कि भारत कश्मीर से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए झूठ बोल रहा है। उन्होंने सुरक्षा परिषद से दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को कम करने के साथ-साथ कश्मीरी लोगों की पीड़ा को तत्काल समाप्त करने में अपनी सही भूमिका निभाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed