फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak Army spokesperson tweet praising Deepika padukone, later troll

दीपिका की तारीफ पर भी पाक सेना की हुई किरकिरी, हटाना पड़ा ट्वीट 

Wed, 08 Jan 2020 07:36 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमित कुमार Updated Wed, 08 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Pak Army spokesperson tweet praising Deepika padukone, later troll
asif gafoor

जेएनयू कैंपस में हुई मारपीट की घटना के बाद छात्रों के समर्थन में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर पाकिस्तान राजनीति करने से बाज नहीं आया। हालांकि पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दीपिका की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया, लेकिन उसमें भी उनकी किरकिरी हो गई। इस कारण उन्हें जल्द ही यह ट्वीट हटाना पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल मेजर जनरल गफूर ने दीपिका के कैंपस में जाने को लेकर उनकी तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'शाबाश, युवा और सच के लिए खड़े होने के लिए। सम्मान हासिल करने के लिए आपको मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को साबित करना पड़ता है। मानवता सबसे ऊपर है। 
विज्ञापन



मगर पाक सेना प्रवक्ता ने दीपिका पादुकोण के नाम की स्पेलिंग ही गलत लिख दी। इससे पहले कि वह इस गलती को सुधार पाते, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया। पाकिस्तान की ही पत्रकार नायला इनायत ने भी उन पर तंज कसा। उन्होंने स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए कहा, 'शाबाश दीपिका, अब मुझे इस ट्वीट को डिलीट और समर्पण करने दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन




याद रहे कि दीपिका पादुकोण मंगलवार को जेएनयू में छात्रों द्वारा आयोजित सभा में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से भी मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed