{"_id":"5ddeb20b8ebc3e54d61e19f5","slug":"pak-army-chief-service-extension-case-hearing-in-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना प्रमुख बाजवा के सेवा विस्तार पर आज भी होगी सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक सेना प्रमुख बाजवा के सेवा विस्तार पर आज भी होगी सुनवाई
Thu, 28 Nov 2019 06:22 AM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 28 Nov 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा ने पाक सेना प्रमुख को सेवा विस्तार के मामले में अटार्नी जनरल को फटकार लगाई। जस्टिस खोसा ने कहा कि सेना प्रमुख को एक शटलकॉक के रूप में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही इमरान खान सरकार से कहा कि वह जो कुछ कर रही है, उस पर फिर से विचार करे।
विज्ञापन
पाक सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल विस्तार से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान ने 19 अगस्त को एक जनरल बाजवा को तीन साल का कार्यकाल विस्तार दिया था। इसके पीछे उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल का हवाला दिया था।
विज्ञापन
बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने उससे पहले उनके पक्ष में फैसला दिया तो वह इस पद पर बने रह सकते हैं।