फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak Army chief Bajwa says all disputes with India should be settled peacefully through dialogue

बाजवा का बड़ा बयान : कश्मीर समेत सभी विवादों का हल शांति से निकालें, जानिए क्यों कही पाक जनरल ने यह बात

Sat, 02 Apr 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Apr 2022 02:51 PM IST
सार

पाक सेना प्रमुख ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में व अन्यत्र मिलाकर विश्व का कुल एक तिहाई हिस्सा किसी न किसी तरह के संघर्ष से जूझ रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम जंग की आग से इस क्षेत्र को दूर रखें। 

विज्ञापन
Pak Army chief Bajwa says all disputes with India should be settled peacefully through dialogue
पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में पीएम इमरान खान की सरकार पर छाए संकट के बीच सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर समेत भारत के साथ लंबित सभी विवादों का शांति पूर्ण बातचीत से निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को आग से बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। जानकारों का कहना है कि पाक जनरल ने यह बात किसी खास मकसद से कही है। 

विज्ञापन


दो दिनी 'इस्लामाबाद सिक्युरिटी डॉयलॉग' कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन पाक सेना प्रमुख बाजवा ने यह बात कही। इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने उभरती चुनौतियों पर विचार किया। इस सम्मेलन की थीम थी 'व्यापक सुरक्षा : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की पुनर्कल्पना'। 
विज्ञापन


पाक सेना प्रमुख ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में व अन्यत्र मिलाकर विश्व का कुल एक तिहाई हिस्सा किसी न किसी तरह के संघर्ष से जूझ रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम जंग की आग से इस क्षेत्र को दूर रखें। जनरल बावजा ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर विवाद समेत भारत के साथ सभी बकाया मसलों का हल बातचीत से निकालने में विश्वास करता आया है। यदि भारत तैयार हो तो पाकिस्तान आगे बढ़ने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को शामिल कर त्रिपक्षीय वार्ता का प्रस्ताव दे चुके हैं बाजवा
भारत के साथ शांति के बाजवा के ताजा प्रस्ताव का व्यापक अर्थ है। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने परोक्ष रूप से समावेशी शांति के लिए भारत, पाकिस्तान और चीन की किसी प्रकार की त्रिपक्षीय वार्ता का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद के अलावा, भारत-चीन सीमा विवाद भी है, यह पाकिस्तान के लिए भी बड़ी चिंता का विषय है और हम चाहते हैं कि बातचीत और कूटनीति के माध्यम से इसे जल्दी से सुलझाया जाए। इस मामले में भारत साफ कह चुका है कि वह किसी भी द्विपक्षीय मसले में तीसरे पक्ष का दखल कतई मंजूर नहीं करेगा। 

भावनात्मक मुद्दे व पूर्वाग्रह छोड़ने की सलाह
बाजवा ने सलाहभरे अंदाज में आगे कहा कि क्षेत्र के राजनीतिक नेतृत्व के लिए यह समय भावनात्मक मुद्दों और पूर्वाग्रहों से ऊपर उठने और इतिहास की बेड़ियों को तोड़ने का है। क्षेत्र के लगभग तीन अरब लोगों के लिए शांति और समृद्धि लाने का है। 


भारत के नेताओं पर लगाया अड़ियल रुख का आरोप
पाक सेना प्रमुख बाजवा ने भारतीय नेताओं पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण समाधान में यह बाधक है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 में जम्मू—कश्मीर में भारत द्वारा विशेषाधिकार खत्म करने व राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने से द्विपक्षीय संबंध और खराब हो गए हैं। पाक जनरल ने 9 मार्च को भारत की मिसाइल के गलती से पाक क्षेत्र में जाकर गिरने की घटना का भी जिक्र किया और भारत में उच्च क्षमता की हथियार प्रणाली के रखरखाव की क्षमता पर भी संदेह प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed