फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak agencies probing Karachi University blast suspect presence of more female BLA suicide bombers

कराची धमाका: बीएलए के स्लीपर सेल में और महिला आत्मघाती हमलावरों का अंदेशा, पंजाब विश्वविद्यालय से एक गिरफ्तार 

Thu, 28 Apr 2022 06:49 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Apr 2022 06:49 PM IST
सार

प्रतिबंधित बीएलए ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और घोषणा की कि हमलावर शारी बलूच नाम की एक महिला थी। 

विज्ञापन
Pak agencies probing Karachi University blast suspect presence of more female BLA suicide bombers
Karachi Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

कराची विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती महिला हमलावर द्वारा तीन चीनी शिक्षकों की हत्या के मामले की जांच कर रहे पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के स्लीपर सेल में और महिला आत्मघाती हमलावरों की उपस्थिति से इंकार नहीं किया है। लाहौर में पुलिस ने बमबारी के सिलसिले में पंजाब विश्वविद्यालय से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक बुर्का पहने महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट ने कराची के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान की एक वैन को तबाह कर दिया था, जिसमें तीन चीनी शिक्षकों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था।  

विज्ञापन


शारी बलूच नाम की महिला थी आत्मघाती हमलावर
प्रतिबंधित बीएलए ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और घोषणा की कि हमलावर शारी बलूच नाम की एक महिला थी, जो दो छोटे बच्चों की उच्च शिक्षित मां थी। वह एक अच्छे परिवार से संबंधित थी और तुरबत, बलूचिस्तान में एक स्कूल शिक्षक के रूप में काम कर रही थी। सिंध पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग ने इस महिला हमलावर की पहचान की जो 1991 में तुरबत में पैदा हुई थी और बाद में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में बस गई थी। आतंकवाद निरोधी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि वह प्रतिबंधित मजीद ब्रिगेड का हिस्सा थी, जो बीएलए का एक हिस्सा है जिसने इन आत्मघाती हमलावरों का ब्रेनवॉश किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, स्लीपर सेल में और भी हमलावर 
अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं कि मजीद ब्रिगेड का हिस्सा बनने और स्लीपर सेल में शामिल होने के लिए और भी महिला आत्मघाती हमलावरों का ब्रेनवॉश किया जा सकता है। अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शारी बलूच ने अकेले हमले को अंजाम नहीं दिया था और उसके हैंडलर्स ने इसमें मदद की है। इसमें वह महिला भी शामिल थी जो उससे विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर मिली थी। उसने शारी को कन्फ्यूशियस संस्थान के प्रवेश द्वार पर जाने से पहले उसे स्पष्ट रूप से जानकारी दी थी, जहां हमलावर ने चीनी शिक्षाविदों को ले जाने वाली कोस्टर वैन के आते ही विस्फोट कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी से एक संदिग्ध गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि हमें संदेह है कि यह हमला अंदरूनी सूचना के आधार पर किया गया था। बुधवार को पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने कराची यूनिवर्सिटी में हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सीटीडी के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि खुफिया एजेंसियों ने लाहौर में सेलफोन के जरिए शारी बलूच के संपर्क में रहने वाले एक संदिग्ध का पता लगाया और उसे पंजाब विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध की पहचान इस्लामाबाद के न्यूमल में अंग्रेजी साहित्य के सातवें सेमेस्टर के छात्र बेबगर इमदाद के रूप में हुई है। वह उसी इलाके से ताल्लुक रखता है जहां शारी बलूच रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed