{"_id":"5ed5ca3a8ebc3e9075171d45","slug":"oxford-university-coronavirus-vaccine-will-be-tried-on-children-age-between-five-and-12-year-old-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का पांच से 12 साल की उम्र के बच्चों पर किया जाएगा परीक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus Vaccine: ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का पांच से 12 साल की उम्र के बच्चों पर किया जाएगा परीक्षण
Tue, 02 Jun 2020 02:41 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस का एक टीका तैयार किया जा रहा है जिसका इस महीने बच्चों पर ट्रायल (परीक्षण) किया जाएगा। अभी तक बच्चों को इस टीके की रिसर्च से बाहर रखा गया था। व्यस्कों पर हुए इसके ट्रायल में छिटपुट साइड इफेक्ट नजर आए थे। जून से शुरू हो रहे एडवांस्ड स्टेज के ट्रायल में 10,260 लोगों पर यह टीका लगाया जाएगा। इसमें पांच से 12 साल तक की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके के प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले हफ्तों में बच्चों पर दवा के असर के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। बच्चों को ट्रायल में शामिल करना इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कई देशों में स्कूल खुल चुके हैं और भारत सहित कई देश आने वाले दिनों में स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन