ट्रंप के बिजनेस पार्टनर रहे और 17 होटलों के मालिक भारतीय कारोबारी ने हवाईअड्डे पर की चोरी, गिरफ्तार
- भारतीय मूल के एक होटल कारोबारी दिनेश चावला को मेम्फिस हवाईअड्डे से सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
- चावला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के साथ साझेदारी कर नए होटल खोलने कोशिश भी की थी।
- ट्रंप के साथ उनकी पुरानी साझेदारी इस साल शुरू में खत्म हो गई। चावला के मिसिसिपी में 17 होटल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के एक होटल कारोबारी दिनेश चावला को मेम्फिस हवाईअड्डे से सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चावला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के साथ साझेदारी कर नए होटल खोलने कोशिश भी की थी। ट्रंप के साथ उनकी पुरानी साझेदारी इस साल शुरू में खत्म हो गई। चावला के मिसिसिपी में 17 होटल हैं।
मिसिसिपी के क्लीवलैंड निवासी दिनेश चावला को गुरुवार को मेम्फिस हवाईअड्डे से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के रिकॉर्ड के अनुसार चावला को 18 अगस्त को एक 'सूटकेस' अपने वाहन में रखते देखा गया और इसके बाद वह विमान में सवार होने के लिए हवाईअड्डे के अंदर लौट आए।
पुलिस ने बाद में चावला के वाहन से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया। पुलिस ने बताया कि चावला ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने पहले भी चोरी करने की बात कबूली है। चावला अभी पांच हजार डॉलर की जमानत पर जेल से बाहर हैं। मामले पर उनसे अभी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।
5000 डॉलर का बॉन्ड भरा और रिहाई मिली
मेम्फिस के WREG TV स्टेशन के मुताबिक, 18 अगस्त को चावला को एयरपोर्ट से बैगेज बेल्ट से सूटकेस उठाते हुए देखा गया था। पुलिस ने WREG TV को बताया कि चावला ने इस बैग को अपनी गाड़ी में रख लिया और फिर वापस एयरपोर्ट में अंदर जाकर फ्लाइट पकड़ने चला गया।
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। WREG TV के मुताबिक ‘कई सारे बैग चुराए गए थे। जिसमें हजारों डॉलर का कीमती सामान था।’ WREG TV के मुताबिक चावला ने पुलिस को बताया कि उसने ही ये बैग चुराए हैं।
भारतीय परिवार ने की थी होटल में चोरी, वायरल हुआ था वीडियो
उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक भारतीय परिवार का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में दिख रहा था कि होटल स्टाफ कुछ लोगों के सामान की तलाशी ले रहे हैं। तलाशी के दौरान वो बैग में से चोरी का सामान बाहर निकाल रहे हैं। घटना इंडोनेशिया के बाली शहर का है।
दरअसल, एक भारतीय परिवार छुट्टी मनाने बाली गया था, लेकिन जब वो परिवार भारत लौटने के लिए होटल से चेकआउट कर बाहर आया तो होटल स्टाफ ने शक के आधार पर उनके बैग की तलाशी लेनी शुरू कर दी थी।