फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over one lakh Indian Americans watched Hindus4Trump rally in support of Donald Trump in upcoming President election

Hindus4Trump : रिकॉर्ड एक लाख लोगों ने देखी ट्रंप के समर्थन में आयोजित डिजिटल रैली

Mon, 20 Jul 2020 05:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Over one lakh Indian Americans watched Hindus4Trump rally in support of Donald Trump in upcoming President election
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव इस साल नवंबर में होना है। ऐसे में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और कार्यकाल हासिल करने के लिए सभी तिकड़में भिड़ा रहे हैं। रविवार को अमेरिका में रह रहे हिंदुओं को लुभाने के लिए एक डिजिटल रैली 'हिंदूज फॉर ट्रंप' ( Hindus4Trump ) का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


खास बात यह रही कि इस रैली को लोगों ने हाथों हाथ लिया। जानकारी के अनुसार इस रैली को रिकॉर्ड संख्या में एक लाख से अधिक लोगों ने देखा। इस बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के बीच मुकाबला है। 
विज्ञापन


रविवार को हुई इस रैली को 'ट्रंप विक्ट्री इंडिया अमेरिकन फाइनेंस कमेटी' के उपाध्यक्ष अल मैसन ने संबोधित किया। मैसन ने कहा कि पिछले छह महीने की उनकी रिसर्च बताती है कि साल 1992 से राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट करते आ रहे भारतीय-अमेरिकी पहली बार रिपब्लिकन प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'ट्रंप से प्यार करते हैं भारतीय-अमेरिकी'

मैसन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं का रिपब्लिकन पार्टी के प्रति झुकाव का कारण यह है कि कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से प्यार करते हैं। उन्होंने अपनी इस बात को सिद्ध करने के लिए कुछ बातें भी गिनाईं कि कैसे ट्रंप भारत और भारतीयों को लेकर बेहतर रुख रखते हैं और उनका अच्छा चाहते हैं।

मैसन ने कहा, पिछले साल सितंबर में जब हाउडी मोदी कार्यक्रम हुआ था, तब पूरी दुनिया में कश्मीर की चर्चा थी। उस वक्त केवल राष्ट्रपति ट्रंप ने उस रैली में जाने की हिम्मत थी। उन्होंने इस दौरान एक बार भी कश्मीर का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने कभी भी भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दिया।

भारत-चीन सीमा विवाद का भी जिक्र

उन्होंने इस दौरान भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुए हिंसक गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रंप के प्रति भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के झुकाव का एक कारण यह भी है कि ट्रंप चीन के खिलाफ और भारत के समर्थन में खड़े हुए। 

इस रैली को अमेरिकन फॉर हिंदू ( American4Hindus ) संगठन ने आयोजित किया था। संगठन ने बताया कि करीब 30 हजार लोगों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस रैली का सीधा प्रसारण देखा। वहीं, करीब 70 हजार रैली ऑनलाइन माध्यम से इस रैली का हिस्सा बने।

अमेरिका में हिंदू आबादी की स्थिति

एक आंकड़े के अनुसार वर्तमान में अमेरिका में हिंदू आबादी 22 लाख 30 हजार है। यह अमेरिका की कुल आबादी का महज 0.70 फीसदी है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की साल 2004 की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट के अनुसार तब यहां हिंदुओं की जनसंख्या करीब 15 लाख थी, जो कुल आबादी का 0.50 फीसदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed