फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 60 workers of Imran Khan's party arrested with May 9 attacks on military installations

PAK: नौ मई की हिंसा को लेकर इमरान समर्थकों पर कार्रवाई जारी, चुनाव से पहले 60 से अधिक PTI कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 03:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 08 Nov 2023 03:25 PM IST
सार

पाकिस्तान में अगले साल आठ फरवरी को आम चुनाव होना है। इसकी घोषणा होने के बाद देशभर में पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज कर दी गई है। ये नौ मई और उसके तुरंत बाद गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा ताजा गिरफ्तारियां हैं।

विज्ञापन
Over 60 workers of Imran Khan's party arrested with May 9 attacks on military installations
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्लामाबाद की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए एक बुरी खबर है। उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 60 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के मामले में पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

अगले साल होना है चुनाव
पाकिस्तान में अगले साल आठ फरवरी को आम चुनाव होना है। इसकी घोषणा होने के बाद देशभर में पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज कर दी गई है। बता दें, ये नौ मई और उसके तुरंत बाद गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा ताजा गिरफ्तारियां हैं।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित भ्रष्टाचार के मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमलों के सिलसिले में मई की शुरुआत से उसके 10,000 से अधिक नेता और कार्यकर्ता जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौर पुलिस ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, 'पुलिस ने नौ मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हुए हमले और मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में एक प्लाजा (कथित तौर पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बेटे के स्वामित्व वाले) में आग लगाने में शामिल पीटीआई के 62 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।'

हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
इसमें कहा गया है कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, लेकिन वे गिरफ्तारी से बच रहे हैं। पुलिस की एक भारी टुकड़ी ने पीटीआई अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही के रिश्तेदार और पूर्व सांसद मेजर (सेवानिवृत्त) ताहिर सादिक को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर भी छापा मारा। इलाही पहले से ही जेल में है।

पीटीआई के वरिष्ठ नेता और पूर्व संघीय मंत्री मूनिस इलाही ने कहा कि पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पंजाब पुलिस की बर्बरता चरम पर है क्योंकि वे महिलाओं को भी नहीं बख्श रहे हैं।

यह है मामला
अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में अशांति फैल गई थी जिसमें रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई की इमारत समेत दर्जनों सैन्य और सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई थी और तोड़फोड़ की गई थी। 

पुलिस ने पीटीआई के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और 100 से अधिक पर सेना अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा है। इमरान खान ने हमलों की साजिश रचने या उकसाने से इनकार करते हुए कहा कि यह आगामी चुनावों से पार्टी को बाहर करने के लिए एक सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने पिछले साल अप्रैल तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और वर्तमान में लगभग 180 मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश मामले नौ मई की घटनाओं से पैदा हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed