फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 40 Pakistanis among dozens feared drowned en route to Spain by boat

Pakistan: मॉरिटानिया से स्पेन जा रही नाव पलटी, 40 से अधिक पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका

Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
सार

Pakistan: अस्सी से अधिक प्रवासियों को लेकर स्पेन जा रही एक नाव मोरक्को के पास पलट गई। इसमें हादसे में चालीस से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की खबर है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Over 40 Pakistanis among dozens feared drowned en route to Spain by boat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान ने गुरुवार को बताया कि 80 से अधिक प्रवासियों को स्पेन लेकर जा रही एक नाव मोरक्को के पास पलट गई। इस दुर्घटना में 40 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की खबर है। 

विज्ञापन


प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉकिंग बॉर्डर्स' ने कहा कि इस हादसे में 50 प्रवासियों के डूबने की आशंका है। एक दिन पहले मोरक्को के अधिकारियों ने 36 लोगों को बचाया था। ये लोग दो जनवरी को मॉरिटानिया से नाव में सवार होकर स्पेन के लिए निकले थे। नाव में 86 प्रवासी थे, जिनमें 66 पाकिस्तानी नागरिक थे। 
विज्ञापन


'वॉकिंग बॉर्डर्स' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेलेना मालेनो ने 'एक्स' पर बताया कि डूबने वालों में 44 लोग पाकिस्तानी थे। बिना किसी मदद के वे 13 दिनों से तकलीफ में थे, कोई उन्हें बचाने नहीं आया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उनका दूतावास मोरक्कों के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, हमारे रबात स्थित दूतावास ने हमें बताया कि मॉरिटानिया से 80 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव मोरक्को के डाखला बंदरगाह के पास डूब गई, जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिक भी थे। कई लोग बचाए गए, जिनमें पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। वह डाखला के पास एक शिविर में ठहरे हुए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि दूताास का एक दल डाखला भेजा गया है, ताकि पाकिस्तानी नागरिकों को मदद प्रदान की जा सके। इसके साथ ही, मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन इकाई को सक्रिय कर दिया है। 


पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सरकारी एजेंसियों को प्रभावित पाकिस्तानी नागरिकों हर संभव मदद देने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और कहा कि मानव तस्करी के इस घिनौने कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed